झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

टारगेट पर इनामी माओवादी नितेश और संजय गोदराम! शुरू हुआ पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान - SEARCH OPERATION AGAINST NAXALITES

पलामू पुलिस ने दो माओवादियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है. दोनों माओवादियों पर सरकार ने लाखों का इनाम घोषित कर रखा है.

Search Operation Against Naxalites
पलामू में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में शामिल पुलिस के जवान. (फोटो-ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 9, 2025, 12:57 PM IST

पलामू:प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर नितेश यादव और जोनल कमांडर संजय गोदराम को पलामू पुलिस ने टारगेट पर लिया है. दोनों नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है. माओवादी नितेश यादव पर झारखंड सरकार ने 15 लाख रुपये और बिहार सरकार ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा है. साथ ही संजय गोदराम पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.

इन इलाकों में चलाया जा रहा सर्च अभियान

दोनों टॉप माओवादियों के खिलाफ पलामू के हुसैनाबाद, पांडू, उंटारी रोड, हैदरनगर, मोहम्मदगंज छतरपुर के सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वहीं बिहार से सटे हुए पिपरा और हरिहरगंज के इलाकों में खास नजर रखी जा रही है. नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में जगुआर, आईआरबी और जैप के जवान शामिल हैं.

पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान

कुछ दिनों पहले सर्च अभियान के क्रम में पुलिस की टीम ने लैंड माइंस और हथियार बरामद किए थे. हाल के दिनों में पलामू पुलिस के द्वारा यह सबसे बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है. 2023 में पलामू से केंद्रीय रिजर्व बल की बटालियन को क्लोज कर लिया गया था. 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों के खिलाफ इतना बड़ा अभियान चलाया गया था. चुनाव के बाद नक्सलियों खिलाफ यह सबसे बड़ा अभियान है.

पलामू एएसपी अभियान ने दी जानकारी

पलामू पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह बौखलाया हुआ है. पलामू के एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. टारगेट पर नितेश यादव और संजय गोदराम को रखा गया है.

ये भी पढ़ें-

क्यों बौखला गया है 15 लाख का इनामी नक्सली नितेश यादव? 70 से अधिक नक्सल हमले को अंजाम देने का है आरोप - NAXALITE COMMANDER NITESH YADAV

पलामू में शक्तिशाली लैंडमाइंस और हथियार बरामद, माओवादी नितेश यादव ने लगाया था माइंस - PALAMU POLICE RECOVERED LANDMINES

नक्सलियों की 'राजधानी' को पुलिस ने कैसे किया ध्वस्त, यहां से नक्सली 5 राज्यों में करते थे मूवमेंट, गोलियों की बौछार के बीच बना पहला पिकेट - NAXALS CAPITAL CHAK

ABOUT THE AUTHOR

...view details