झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Jharkhand Election 2024: संथाल की 18 सीटों पर भाजपा की होगी जीत, बगावत करने वाले को निशिकांत ने दिया ये सुझाव

सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया. देवघर पहुंचने पर मीडिया से बात करते उन्होंने हुए ये कहीं.

BJP MP Nishikant Dubey claimed party victory in Jharkhand assembly elections 2024
सांसद निशिकांत दुबे (Etv Bharat)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 4 hours ago

देवघर: झारखंड विधानसभा चुनाव में फतेह के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती संथाल परगना है. संथाल परगना में चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कुछ बड़े नेता अब देवघर और संथाल परगना के विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं.

इसी को लेकर शुक्रवार को देवघर पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि संथाल परगना के सभी 18 सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है. इसीलिए अब उनके साथ-साथ भाजपा के कई बड़े नेता देवघर पहुंचेंगे. उन्होंने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि 26 अक्टूबर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी देवघर में कैंप करेंगे. संथाल परगना के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच वर्तमान सरकार के काला सच को बताने का काम करेंगे और भाजपा की सरकार लाने की अपील करेंगे. वहीं आगामी 13 या 14 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देवघर में जनता के बीच पहुंचेंगे.

सांसद निशिकांत दुबे का बयान (ETV Bharat)

वहीं उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे पार्टियों में कई नेता पाला बदलते दिखेंगे तो कई नेता दल छोड़ते दिखेंगे. मतदान का दिन यानी 20 नवंबर आते-आते यह चुनाव एकतरफा हो जाएगा. संथाल परगना के सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से जीतेगी. देवघर एयरपोर्ट पर निशिकांत दुबे ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने की बात कर रहे हैं, मैं उन्हें यही कहना चाहूंगा कि भाजपा हमारी मां है और हम अपनी मां से कोई गद्दारी नहीं कर सकते. देवघर से सांसद निशिकांत दुबे संथाल परगना के जामताड़ा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए.

बता दें कि देवघर जिला की मधुपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री राज पलिवार लगातार बगावत करते दिख रहे हैं. जो कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. बता दें कि दिल्ली से आने के सांसद निशिकांत दुबे अगले 15 दिनों तक विधानसभा चुनाव को लेकर गोड्डा सहित संथाल परगना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील करेंगे.

इसे भी पढ़ें- बाप की उम्र 60 साल बेटे की 67, संथाल के सभी 6 जिलों के डीसी-एसपी जाएंगे जेल: निशिकांत दुबे - Interview With Nishikant Dubey

इसे भी पढे़ं- सांसद निशिकांत दुबे का बयान- भारत ग्रेटर बांग्लादेश बनने की ओर, संथाल में घुसपैठ मामले में राज्य सरकार ने SC में दाखिल की एसएलपी - MP Nishikant Dubey

इसे भी पढ़ें- रघुवर दास के चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम, निशिकांत बोले, सरयू राय पर नेतृत्व का फैसला होगा अंतिम - MP Nishikant Dubey

ABOUT THE AUTHOR

...view details