ETV Bharat / state

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन - JHARKHAND WEATHER

झारखंड में मौसम बदलने वाला है. तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा.

Jharkhand weather forecast
कॉन्सेप्ट इमेज (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 10, 2025, 6:37 AM IST

रांची: झारखंड में अब ठंड समाप्ति की ओर है. धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. मौसन विभाग के अनुसार भी आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होगी. इससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है.

तापमान में बढ़ोतरी के कारण राज्य के लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा. पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान चतरा जिले में 5.8℃ दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में दर्ज किया गया, जहां पारा 34.3℃ तक पहुंच गया.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार आज से अगले दो दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान में 03 से 04℃ की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद अगले दो दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद अधिकतम तापमान में 02 से 03℃ की कमी आएगी. वहीं 10 से 15 फरवरी तक सुबह में कोहरा छाने के बाद आसमान अधिकांशतः साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज रांची का न्यूनतम तापमान 13℃ और अधिकतम 29℃ के बीच रहने की संभावना है.

कुछ जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

  • रांची - 10.2 - 26.7
  • पू. सिंहभूम - 10.4 - 31.0
  • पलामू - 8.5 - 31.1
  • बोकारो - 9.1 - 30.2
  • प.सिंहभूम - जारी नहीं - 33.4
  • चतरा - 5.8 - 26.5
  • देवघर - 10.3 - 28.6
  • गढ़वा - 6.5 - 29.6
  • सरायकेला - जारी नहीं - 34.3

यह भी पढ़ें:

उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में गिरा तापमान, मौसम केंद्र रांची ने जारी किया ताजा अपडेट

झारखंड में मौसम ने ली करवट, फिर से गिरा पारा, इस दिन से बढ़ेगा फिर तापमान

झारखंड में फरवरी में ही मार्च-अप्रैल वाली गर्मी, मौसम विभाग ने बताई ये वजह!

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.