मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

सीएम भोपाल तो डिप्टी सीएम देवड़ा जबलपुर में करेंगे झंडावंदन, एमपी के मंत्रियों की लिस्ट जारी - MP MINISTERS FLAG HOISTING LIST - MP MINISTERS FLAG HOISTING LIST

स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश के मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में झंडा वंदन करना होगा, इसके लिए वल्लभ भवन से आदेश जारी हो गए हैं. प्रदेश के प्रभारी मंत्रियों के साथ-साथ बाकी 24 जिलों में कलेक्टर झंडा फहराएंगे. देखें पूरी लिस्ट.

MP MINISTERS FLAG HOISTING LIST
Etv Bharat (Etv Bharat)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Aug 13, 2024, 7:47 PM IST

भोपाल : मध्यप्रदेश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेन्द्र शुक्ल सागर में झंड़ा फहराएंगे. मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपे जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सूची जारी कर दी है कि कौन मंत्री किस जिले में झंडा वंदन करेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे जबकि प्रहलाद पटेल रीवा जाएंगे. इसके अलावा 24 जिलों में कलेक्टर ही झंडा फहराएंगे.

देखें पूरी लिस्ट (Etv Bharat)

किस जिले में कौन मंत्री फहराएंगे झंडा, देखें लिस्ट

  • डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री - भोपाल
  • जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री - जबलपुर
  • राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री - सागर
  • कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री - इंदौर
  • प्रहलाद पटेल, मंत्री - रीवा
  • करण सिंह वर्मा, मंत्री - सिवनी
  • उदय प्रताप सिंह, मंत्री - कटनी
  • सम्पतिया उइके, मंत्री - सिंगरौली
    देखें पूरी लिस्ट (Etv Bharat)
  • तुलसीराम सिलावट, मंत्री - ग्वालियर
  • रामनिवास रावत, मंत्री - दमोह
  • एदल सिंह कंसाना, मंत्री - दतिया
  • निर्मला भूरिया, मंत्री - मंदसौर
  • गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री - गुना
  • विश्वास सांरग, मंत्री - हरदा
  • नारायण सिंह कुशवाहा, मंत्री - शाजापुर
  • नागर सिंह चौहान, मंत्री - आगर
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री - शिवपुरी
  • राकेश शुक्ला, मंत्री - अशोकनगर
  • चेतन्य काश्यप, मंत्री - राजगढ़
    देखें पूरी लिस्ट (Etv Bharat)
  • इंदर सिंह परमार, मंत्री - बड़वानी
  • कृष्णा गौर, राज्यमंत्री - सीहोर
  • धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री - खंडवा
  • दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री - सीधी
  • गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री - उज्जैन
  • लखन पटेल, राज्यमंत्री - विदिशा
  • नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री - रायसेन
  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री - बैतूल
  • प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री - डिंडौरी
  • दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री - अनूपपुर
  • राधा सिंह, राज्यमंत्री - मैहर

Read more -

संस्कारधानी में एमपी का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा, क्या है इस जगह का ऐतिहासिक महत्व

24 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

देवास, शहडोल, रतलाम, झाबुआ, सतना, धार, भिंड, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बालाघाट, अलीराजपुर, बुरहानपुर, मंडला, छतरपुर, नीमच, नरसिंहपुर, खरगोन, निवाड़ी, उमरिया, पाढुर्ना, श्योपुर, पन्ना, टीकमगढ़, मऊगंज में कलेक्टर ही झंड़ावंदन करेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details