हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

गणतंत्र दिवस 2025: कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी ने लूटी महफिल, ऐसा था राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी का रिएक्शन - HARYANA TABLEAU

Haryana Tableau: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी ने सबका मन मोह लिया. राष्ट्रपति और पीएम भी इससे प्रभावित हुए.

Haryana Tableau
Haryana Tableau (Source DD)

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 26, 2025, 12:46 PM IST

नई दिल्ली: देश में आज 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में सेना अपना शौर्य दिखाया. इसके अलावा 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों ने सबका मन मोह लिया. परेड में 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई. झांकियों का मुख्य विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' रहा.

कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी: कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में विभिन्न राज्यों की संस्कृति और गौरव देखने को मिला. इन झांकी में एक हरियाणा की झांकी भी रही. इस झांकी का नाम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' था. हरियाणा की झांकी में हरियाणा के गौरव, समृद्धि, विरासत और विकास की तस्वीर देखने को मिली. हरियाणा की झांकी देखकर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. हरियाणा की झांकी को सूचना जनसंपर्क और भाषा विभाग ने तैयार किया था.

गणतंत्र दिवस 2025: कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी ने लूटी महफिल (Source DD)

सीएम नायब सैनी ने पोस्ट कर बताई खूबी:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हरियाणा की झांकी का वीडियो शेयर किया. सीएम ने लिखा "76वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झांकी के रूप में 'समृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास' की थीम पर हरियाणवी गौरवशाली संस्कृति की झलक।"

हरियाणा की झांकी में क्या था खास? हरियाणा की झांकी में महाभारत की झलक दिखाई दी. भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते नजर आए. इसके अलावा कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर का दृश्य झांकी में दिखाया गया. यहीं पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भागवत गीता का संदेश दिया था. हरियाणा की झांकी में विकास भी दिखाया गया. झांकी में गुरुग्राम की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग दिखाई गई. झांकी पर खिलाड़ियों की उपस्थिति भी दिखाई गई और बताया गया कि ओलंपिक में हरियाणा का दबदबा कायम है.

ऐसा था राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का रिएक्शन: इस झांकी में हरियाणा के विकास और शिल्प को भी प्रदर्शित किया गया. हरियाणा की झांकी में हरियाणवी बैलगाड़ी दिखी, जिसमें चमड़े की जूतियां, सरकंडा शिल्प, चोप, बाग, पंजा दरी, फुलकारी और रेवाड़ी के पीतल बर्तन, सुराही और मिट्टी के बर्तन की झलक देखने को मिली. ये झांकी इतनी खूबसूरत थी कि खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए. झांकी पर मौजूद खिलाड़ियों का दोनों ने हाथ हिलाकर स्वागत किया.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी, हरियाणा के सीएम समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा - REPUBLIC DAY 2025

ABOUT THE AUTHOR

...view details