दिल्ली

delhi

आज श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया और हरियाली तीज व्रत है, गृह प्रवेश और कलात्मक कार्यों के लिए है तिथि है शुभ - Teej Festival Vrat 7 August

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 7, 2024, 12:03 AM IST

Updated : Aug 7, 2024, 9:09 AM IST

Teej Festival Vrat 7 August : आज बुधवार के दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. बता दें, आज हरियाली तीज व्रत भी है.

7 august hariyali teej vrat shubh muhurta and hariyali teej significance worship method
हरियाली तीज व्रत (ETV Bharat))

हैदराबाद :आज 7 अगस्त बुधवार के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृह प्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है. इस दिन झगड़े और मुकदमों से दूर रहना चाहिए. आज हरियाली तीज भी है.

विलासिता की वस्तुएं खरीदने के लिए शुभ है नक्षत्र : आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20' से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 12:45 से 14:23 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

  1. 7 अगस्त का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : श्रावण
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष तृतीया
  5. दिन : बुधवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष तृतीया
  7. योग : परिध
  8. नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
  9. करण : तैतिल
  10. चंद्र राशि : सिंह
  11. सूर्य राशि : कर्क
  12. सूर्योदय : सुबह 06:12 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 07:17 बजे
  14. चंद्रोदय : सुबह 08.06 बजे
  15. चंद्रास्त : रात 08.55 बजे
  16. राहुकाल : 12:45 से 14:23
  17. यमगंड : 07:50 से 09:28
Last Updated : Aug 7, 2024, 9:09 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details