दिल्ली

delhi

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jul 2, 2024, 12:03 AM IST

Updated : Jul 2, 2024, 6:30 AM IST

ETV Bharat / spiritual

एकादशी व्रत-पारण मुहूर्त, सावधानी और पंचांग जानिए एक क्लिक में - Ekadashi in July

Ekadashi in July : आज 2 जुलाई मंगलवार आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज के दिन चंद्रमा मेष राशि व कृतिका नक्षत्र में रहेगा. 2 July ka Panchang , July 2 , July Ekadashi , 2 July 2024 Panchang , ashadi ekadashi 2024 , yogini Ekadashi , ashadi ekadashi .

2 July aaj ka panchang shubh muhurat
योगिनी एकादशी (कॉन्सेप्ट इमेज)

हैदराबाद :आज 2 जुलाई मंगलवार के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान विष्णु का अधिकार है. नई ज्वेलरी खरीदने के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने और उपवास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. आज मासिक कार्तिगई और योगिनी एकादशी भी है. आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. Ekadashi Tithi 1 जुलाई से 2 जुलाई को सुबह 08.42 तक है. पंडित पुनीत शर्मा ने बताया कि Yogini Ekadashi व्रत का पारण 3 July को सुबह 5:28 मिनट से शुरू होकर 7:10 AM तक किया जा सकेगा.

नई शुरुआत के लिए अच्छा नहीं है नक्षत्र : Ekadashi के दिन चंद्रमा मेष राशि और कृतिका नक्षत्र में रहेगा. मेष राशि में 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि में दस डिग्री तक कृतिका नक्षत्र का विस्तार है. इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का शासन चलता है.यह मिश्रित गुणों वाला नक्षत्र है. किसी भी तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के साथ धातुओं से जुड़ा काम करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए इस नक्षत्र को अच्छा नहीं माना जाता है.

एकादशी व्रत की सावधानी (ETV Bharat)

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 16:06 से 17:47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा.इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए. Ekadashi in July , 2 July ka Panchang , July 2 , July Ekadashi , ashadi ekadashi 2024 , 2 July 2024 Panchang . Yogini Ekadashi . ashadi ekadashi

  1. 2 जुलाई का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : आषाढ़
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष की एकादशी
  5. दिन : मंगलवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष की एकादशी
  7. योग : धृति
  8. नक्षत्र : कृतिका
  9. करण : बलव
  10. चंद्र राशि : मेष
  11. सूर्य राशि : मिथुन
  12. सूर्योदय : सुबह 05:58 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 07:29 बजे
  14. चंद्रोदय : देर रात 02.38 बजे (3 जुलाई)
  15. चंद्रास्त : शाम 04.06 बजे
  16. राहुकाल : 16:06 से 17:47
  17. यमगंड : 11:02 से 12:43
Last Updated : Jul 2, 2024, 6:30 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details