दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को मिला

Nobel Prize in Literature, दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

By ETV Bharat Hindi Team

Published : 4 hours ago

Updated : 4 hours ago

South Korean author Han Kang awarded 2024 Nobel Prize in Literature
साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरिया की लेखिका हेन कांग को मिला (X@NobelPrize)

स्टॉकहोम : दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए उनको यह पुरस्कार मिला है. उनके किताबों में 'द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स शामिल हैं.

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित की गईं हेन कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरियाई शहर ग्वांगजू में हुआ. वह नौ साल की उम्र में अपने परिवार के साथ सियोल चली गईं थीं. वह साहित्यिक पृष्ठभूमि से आती हैं, उनके पिता एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार हैं. नोबेल पुरस्कार की घोषणा में कहा गया है, 'अपने लेखन के साथ-साथ, उन्होंने खुद को कला और संगीत के लिए भी समर्पित किया है, जो उनके पूरे साहित्यिक उत्पादन में परिलक्षित होता है.'

हेन कांग ने 1993 में 'मुनक गवा साहो' साहित्य और समाज के शीतकालीन अंक में 'विंटर इन सियोल' सहित पांच कविताएं प्रकाशित करके एक कवि के रूप में साहित्यिक यात्रा शुरू की थी. इसके बाद 1995 में अपना पहला लघु कहानी संग्रह येओसु शीर्षक से प्रकाशित किया. साथ ही आर्ट्स काउंसिल कोरिया के समर्थन से 1998 में तीन महीने के लिए आयोवा यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय लेखन कार्यक्रम में भाग लिया था.

बता दें कि साहित्य के क्षेत्र में अब तक 121 लोगों को नोबेल मिला है. इसमें केवल 18 महिलाएं हैं. रवींद्रनाथ टैगोर एकमात्र भारतीय हैं, जो साहित्य के नोबेल से सम्मानित हुए हैं. उन्हें यह पुरस्कार 1913 में दिया गया था.

ये भी पढ़ें - डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन जंपर को केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज

Last Updated : 4 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details