दिल्ली

delhi

ETV Bharat / entertainment

WATCH: क्या हनी सिंह ने शराब पी रखी थी, सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल को दे डाली 'चेतावनी' - Honey Singh and Zaheer Iqbal

Honey Singh warns Zaheer Iqbal : मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा के हसबैंड जहीर इकबाल को सरेआम चेतावनी दी है. जानिए क्या बोले यो यो हनी सिंह.

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jun 24, 2024, 1:08 PM IST

Honey Singh
हनी सिंह (IMAGE- IANS)

हैदराबाद : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल की रिलेशनशिप के बाद बीती 23 जून को घरवालों की हाजिरी में शादी रचा ली है. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को अब शादी की बधाईयों का तांता लगा हुआ है. सोनाक्षी और जहीर की शादी में कई बॉलीवुड गेस्ट पहुंचे थे, जिसमें एक नाम इंडिया के मोस्ट पॉपुलर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नाम भी शामिल हैं. हनी सिंह ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा की शादी में जमकर इन्जॉय किया और खूब गाने भी गाए. इसके अलावा हनी सिंह ने सोनाक्षी के पति जहीर को एक वॉर्निंग भी दी है.

हनी सिंह ने 1 साल बाद पी शराब

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिं रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हनी सिंह जहीर इकबाल को वॉर्निंग देते दिख रहे हैं. पहले हनी सिंह ने पैप्स के पूछने पर बताया कि उन्होंने सोनाक्षी की शादी में एक साल बाद जमकर ड्रिंक की है. हनी सिंह वीडियो में कह रहे हैं कि अगर मेरी मां को पता चला तो वह मुझे बहुत मारेंगी.

हनी सिंह की जहीर को चेतावनी

इसके बाद हनी सिंह ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा के लिए वह बेहद खुश हैं और जहीर इकबाल बहुत अच्छे इंसान हैं. इसके अलावा हनी सिंह ने यह भी कहा कि अगर जहीर ने उनकी फ्रेंड सोनाक्षी को खुश नहीं रखा तो वह उस देख लेंगे.

बता दें, हनी सिंह हाल ही में लंदन से अपने नए गाने की शूटिंग करके अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचे थे. हनी सिंह ने शादी से पहले एक पोस्ट किया था, जिसमें सोनाक्षी की शादी की अफवाहों के बीच सिंगर ने अपने पोस्ट से एक्ट्रेस की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी थी. हनी सिंह ने कहा था कि वह अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में जरूर आएंगे.

ये भी पढे़ं :

WATCH : 'अंग्रेजी बीट दे...' यो यो हनी सिंह ने बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में बांधा समां, देखें - Sonakshi Sinha Wedding Reception


सोनाक्षी-जहीर की शादी पर हनी सिंह ने लगाई मुहर, बोले- लंदन से मेरी बेस्ट फ्रेंड की वेडिंग में आऊंगा - Honey Singh


ABOUT THE AUTHOR

...view details