दिल्ली

delhi

ETV Bharat / business

अगर आप भी IPO में लगाते हैं पैसा तो जरूर पढ़ें ये खबर, लिस्टिंग से भी नीचे आई इन शेयरों की कीमत - IPO LOSERS BY LISTING LOSS

आईपीओ का मतलब है प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश जिसमें एक निजी कंपनी अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा निवेशकों को बेचकर सार्वजनिक हो सकती है.

IPO
प्रतीकात्मक फोटो (Getty Image)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Feb 6, 2025, 2:14 PM IST

मुंबई:किसी आईपीओ की लिस्टिंग पर लाभ या हानि होगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि निवेशक इसे कितनी अच्छी तरह से लेते हैं. मजबूत निवेशक खरीद रुचि वाले आईपीओ आमतौर पर प्रीमियम पर लिस्ट होते हैं, जबकि कम निवेशक मांग वाले आईपीओ घाटे में लिस्ट हो सकते हैं. आज हम उन आईपीओ के बारे में देखेंगे कि जिन्होंने 2024 से अबतक सबसे खराब प्रदर्शन किया या सबसे कम सफल आईपीओ शामिल हैं जो घाटे में लिस्ट हुए या बहुत मामूली लाभ पर लिस्ट हुए. या ये भी कह सकते है कि लिस्टिंग अच्छे प्राइस पर हुई और बाद में लिस्टिंग प्राइस के पास या उसके नीचे आ गई.

2025 में लिस्टिंग पर नुकसान उठाने वाले IPO

आईपीओ लिस्टिंग डेट आईपीओ प्राइस लिस्टिंग प्राइस एलटीपी
डॉ अग्रवाल 04-02-2025 402 389.05(-3.22%) 395.5(-1.62%)
कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट 17-01-2025 100 99.00(-1.00%) 99.16(-0.84%)
इंडो फार्म इक्विपमेंट 07-01-2025 215 256.00(19.07%) 199.74(-7.10%)
लक्ष्मी डेंटल 20-01-2025 428 542.00(26.64%) 485.65(13.47%)
स्टैलियन इंडिया 23-01-2025 90 120(33.33%) 103.99(15.54%)

लिस्टिंग लॉस के आधार पर 2025 SME IPO

आईपीओ लिस्टिंग डेट आईपीओ प्राइस लिस्टिंग प्राइस एलटीपी
डेविन संस 09-01-2025 55 44.00(-20.00%) 32.5(-40.91%)
जीबी लॉजिस्टिक्स 31-01-2025 102 81.60(-20.00%) 66.61(-34.70%)
रेक्सप्रो एंटरप्राइजेज 29-01-2025 145 117.00(-19.31%) 85.2(-41.24%)
मालपानी पाइप्स 04-02-2025 90 85.90(-4.56%) 79.84(-11.29%)
सिटीकेम इंडिया 03-01-2025 70 70.00(0.00%) 38.01(-45.70%)
बारफ्लेक्स पॉलीफिल्म्स 20-01-2025 60 60.00(0.00%) 58(-3.33%)
बीआर गोयल 14-01-2025 135 135.75(0.56%) 121.35(-10.11%)
लैंडमार्क इमिग्रेशन 23-01-2025 72 75(4.17%) 64.48(-10.44%)

2024 में लिस्टिंग पर नुकसान उठाने वाले IPO

आईपीओ लिस्टिंग डेट आईपीओ प्राइस लिस्टिंग प्राइस एलटीपी
आर के स्वामी 12-03-2024 288 250(-13.19%) 246.46(-14.42%)
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स 13-11-2024 289 251.00(-13.15%) 227.86(-21.16%)
गोदावरी बायोरिफाइनरीज 30-10-2024 352 308.00(-12.50%) 244.77(-30.46%)
गोपाल स्नैक्स 14-03-2024 401 351.00(-12.47%) 342.2(-14.66%)
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक 14-02-2024 468 430.25(-8.07%) 295.8(-36.79%)
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर 04-11-2024 463 426.00(-7.99%) 464(0.22%)
कैरारो इंडिया 30-12-2024 704 651.00(-7.53%) 540.2(-23.27%)
जेजी केमिकल्स 13-03-2024 221 209(-5.43%) 368.45(66.72%)
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 14-02-2024 414 396(-4.35%) 457.65(10.54%)
ईपैक ड्यूरेबल 30-01-2024 230 221(-3.91%) 439.35(91.02%)

लिस्टिंग लॉस के आधार पर 2024 SME IPO

आईपीओ लिस्टिंग डेट आईपीओ प्राइस लिस्टिंग प्राइस एलटीपी
एम वी के एग्रो फूड 07-03-2024 120 79(-34.17%) 39.1(-67.42%)
कलाना स्टिल 26-09-2024 66 45.15(-31.59%) 40(-39.39%)
बाइकवो ग्रीनटेक 27-09-2024 62 45.00(-27.42%) 23.7(-61.77%)
इटालियन एडिबल्स 12-02-2024 68 55(-19.12%) 42(-38.24%)
लैमोजेक इंडिया 29-11-2024 200 164.00(-18.00%) 62.6(-68.70%)
3सी आईटी 12-06-2024 52 43.01(-17.29%) 26.05(-49.90%)
साज होटल्स 07-10-2024 65 55.00(-15.38%) 80.35(23.62%)
सोना मशीनरी 13-03-2024 143 125(-12.59%) 116.45(-18.57%)
ओनिक्स बायोटेक 22-11-2024 61 54.05(-11.39%) 70.65(15.82%)
DCG केबल्स एंड वायर्स 16-04-2024 100 90.00(-10.00%) 86.65(-13.35%)

आईपीओ क्या है?
प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) उस प्रॉसेस को दिखाता है जिसमें निजी कंपनियां सार्वजनिक निवेशकों से इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए अपने शेयर लोगों को बेचती हैं. आईपीओ प्रॉसेस एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी को सार्वजनिक कंपनी में बदल देती है. यह प्रक्रिया स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न कमाने का अवसर भी देती है.

ये भी पढ़ें-

ABOUT THE AUTHOR

...view details