बिहार

bihar

ETV Bharat / bharat

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के अकाउंट में खटाखट जा रहे ₹7000, चेक करें अपना बैलेंस

बिहार में 3.21 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के अकाउंट में बिहार सरकार 7000 रुपए डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया गया.

By ETV Bharat Bihar Team

Published : 4 hours ago

Updated : 2 hours ago

Etv Bharat
बाढ़ पीड़ितों को नीतीश सरकार ने दी आर्थिक मदद (Etv Bharat)

पटना: बिहार में बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 7000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए. दूसरे चरण में 3 लाख 21 हजार 793 बाढ़ प्रभावितों के अकाउंट में ये रकम भेजी जा रही है. सीएम नीतीश कुमार आर्थिक मदद के रूप में जारी किया है.

3.21 लाख बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक मदद: कोसी, गंडक और बागमती समेत अन्य नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बिहार सरकार आर्थिक मदद दे रही है. डीबीटी के माध्यम से 7000 रुपए बिहार सरकार सीधे बाढ़ पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर चुकी है.

बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में ट्रांसफर : इससे पहले 7 अक्टूबर को 11 जिलों में आई बाढ़ की राहत राहत खाते में भेजी गई थी. पहले चरण में 4 लाख 38 हजार 529 बाढ़ प्रभावितों के खाते में 3 अरब 6 करोड़ 87 लाख 3000 रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे. इसी क्रम में आज 4 बजे से दूसरे चरण की राशि ट्रांसफर की गई है.

बाढ़ प्रभावितों को दी गई 532 करोड़ की राशि : दोनों चरणों में कुल 532 करोड़ की राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों को बैंक खातों में दी गई है. दूसरे चरण में वो बाढ़ पीड़ित परिवार शामिल हैं जो पहले चरण में छूट गए थे. मुख्यमंत्री आवास संकल्प में आयोजित कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और आपदा मंत्री संतोष सुमन की मौजूदगी में ये राशि जारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : 2 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details