ETV Bharat / state

HC के मुख्य न्यायाधीश ने किए यमुनोत्री धाम के दर्शन, प्राकृतिक सौंदर्य देख हुए खुश

author img

By

Published : Nov 10, 2020, 7:10 AM IST

नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ ने अपने परिवार संग यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना का आशीर्वाद लिया. यमुनोत्री के प्राकृतिक सौंदर्य और शांति से चीफ जस्टिस बहुत प्रभावित हुए.

high court chief justice ravi vijaykumar malimath
विजयकुमार मलिमथ

उत्तरकाशीः नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे. उन्होंने मां यमुना समेत दिव्य शिला के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. यमुनोत्री धाम के दर्शन के साथ ही पुरोहितों से मां यमुना के महात्मय को समझा.

uttarkashi news
यमुनोत्री धाम पहुंचे मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ.

चीफ जस्टिस को यमुनोत्री धाम में एक अलग अनुभूति हुई. वहीं, यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद मुख्य न्यायाधीश जानकीचट्टी के लिए रवाना हुए.

uttarkashi news
यमुनोत्री धाम में पूजा-अर्चना करते मुख्य न्यायाधीश.

यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ परिवार के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे थे. उन्होंने यमुना जी के दर्शन के साथ दिव्य शिला की विशेष पूजा-अर्चना की. साथ ही यमुनोत्री का विशेष प्रसाद गर्म पानी में उबले चावल को आशीर्वाद स्वरूप लिया. उनियाल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने परिवार के साथ यमुना जी का आशीर्वाद लिया.

uttarkashi news
मुख्य न्यायाधीश रवि विजयकुमार मलिमथ ने अपने परिवार संग लिया मां यमुना का आशीर्वाद.

ये भी पढ़ेंः राज्य स्थापना दिवस पर फसाड लाइटों से जगमगाया डोबरा चांठी पुल, पर्यटकों का लगा जमावड़ा

यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश यमुनोत्री धाम के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां की शांति को देख अभिभूत हुए. उन्होंने कहा कि यमुना जी के दर्शन के लिए पैदल कष्ट कर व्यक्ति पहुंचता है, लेकिन यहां यमुना जी के दर्शन के बाद सारी थकान दूर हो जाती है.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.