ETV Bharat / state

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, यमुनोत्री हाईवे पर हुआ हादसा

बड़कोट से नोगांव की ओर जा रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

author img

By

Published : May 24, 2019, 2:17 PM IST

Updated : May 24, 2019, 2:23 PM IST

five person injured

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़कोट से नोगांव की ओर जा रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें कार चालक सहित एक ही परिवार के चार यात्री सवार थे. सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नोगांव पहुंचाया, जहां दो यात्रियों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. बता दें कि ये सभी यात्री सभी कर्नाटक के रहने वाले थे, जो चारधाम यात्रा पर आए थे.

पढ़ें- टिहरी सीट पर राजपरिवार का रहा दबदबा, पर 6,129 लोगों ने दबाया नोटा का बटन

कार दुर्घटना में घायल यात्री प्रकाश पुत्र विश्वनाथ (42), अन्नपूर्णा (32), विश्वनाथ हिरेमट (27), प्रेमा विश्वनाथ (68) और चालक राजू पुत्र हरगोविंद सिंह शामिल हैं.

यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

पढ़ें- उत्तराखंड के 'चाणक्य' का टूटा तिलिस्म, लगातार तीसरी बड़ी हार, क्या पहाड़ में खोया जनाधार?

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के यात्रियों की कार बड़कोट से नोगांव की और जा रही थी. बड़कोट से कुछ दूरी पर तुनालका के पास यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर करीब 40 से 50 फीट की गहरी खाई में जा गिरी. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कार दुर्घटना में घायल पांच लोगों को बाहर निकाला.

Intro:हेडलाइन- यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त। नोट- खबर की फ़ोटो मेल से भेजी गई है। उत्तरकाशी। शुक्रवार सुबह तड़के 3.15 पर यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से नोगांव की और जा रही यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक सहित कर्नाटक के एक ही परिवार के चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी नोगांव पहुंचाया। जहाँ से दो यात्रियों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। दो यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। साथ ही प्रशासन की और से घायल यात्रियों के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

Body:वीओ-1, जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह 3.15 पर कर्नाटक के यात्रियों की कार बड़कोट से नोगांव की और जा रही थी। बड़कोट से कुछ दूरी पर तुनालका के पास यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर करीब 40 से 50 फीट की गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कार दुर्घटना में घायल पांच लोगों को बाहर निकाला। जिसमे एक चालक समेत चार यात्री शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नोगांव पहुंचाया गया। जहां पर दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

Conclusion:वीओ-2, कार दुर्घटना में घायल यात्री और चालक।। 1. प्रकाश पुत्र विश्वनाथ उम्र 42 निवासी बड़संग कितुर कर्नाटक। 2. अन्नपूर्णा हिरेमट उम्र 32 निवासी कितुर कर्नाटक। 3. विश्वनाथ हिरेमट उम्र 72 निवासी कितुर कर्नाटक। 4. प्रेमा विश्वनाथ उम्र 68 निवासी कितुर कर्नाटक।। 5. राजू पुत्र हरगोविंद सिंह निवासी कुशालपुर मुरादाबाद।। घायलों में प्रकाश और विश्वनाथ को गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। बाईट- देवेंद्र पटवाल,आपदा प्रबंधन अधिकारी।
Last Updated : May 24, 2019, 2:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.