ETV Bharat / state

नहर किनारे मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

author img

By

Published : Jun 7, 2019, 1:43 PM IST

बंडिया इलाके के नहर किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया . सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी.

वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया मगर का बच्चा.

उधम सिंह नगर: जिले में किच्छा के बंडिया इलाके के नहर किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर धौरा डैम में छोड़ा.

जानकारी देते वन दरोगा दिनेश चंद्र तिवारी.

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वार्ड नम्बर 5 निवासी हरदेव सिंह ने नहर के पास झाड़ियों में मगरमच्छ को देखा. जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचित किया. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गयी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया.

वन दरोगा दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान उन्होंने देखा कि मगरमच्छ के गले मे कांटा फंसा हुआ है. जिसके बाद वन विभाग ने मगरमच्छ का पंतनगर वेटनरी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया. जहां से मगरमच्छ को धौरा डैम में छोड़ा गया.

Intro:मेल से विज्वल उठा ले।

एंकर - किच्छा के बंडिया पोस इलाके में मगर मच्छ के बच्चे के आने से हडकंम्प मच गया। अन्ना फानन में स्थानीय लोगो द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने मगर मच्छ को रेस्क्यू कर धौरा डांम में छोड़ दिया है।

Body:वीओ - किच्छा क्षेत्र के बंडिया में अचानक सिचाई विभाग की पाहा नहर के पास मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से हडकंम्प मच गया। जैसे ही लोगो को मगर मच्छ की सूचना मिली वैसे ही लोगो का ताता लग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी। मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चे पर बमुश्किल काबू पाते हुए रेस्क्यू किया गया। मगर मच्छ के गले मे काटा फसा हुआ था। बाद में विभाग द्वारा मगर मच्छ के बच्चे को पन्त नगर वेटनरी में इलाज करा धौरा डांम में छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरदेव सिंह निवासी वार्ड नम्बर 5 नहर किनारे घूम रहे थे तभी नहर के पास झाड़ियों में हलचल होने लगी पास जाकर देखा तो मगर मच्छ का बच्चा था जिसके बाद उन्होंने सूचना आसपास के लोगो को दी। देखते ही देखते लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी बाद में वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी।

बाइट - दिनेश चंद्र तिवारी, वन दरोगा।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.