ETV Bharat / state

सिलगाड़ नदी में कृत्रिम झील बनाने की तैयारी कर रही नगर पालिका

author img

By

Published : Jan 12, 2020, 5:43 PM IST

दुगड्डा नगर पालिका के द्वारा खोह नदी की सहायक नदी सिलगाड़ नदी में कृत्रिम झील बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है. जिसके लिए बेंगलुरु से आयी टीम ने सर्वे भी कर लिया है. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही झील का निर्माणकार्य शुरू किया जाएगा.

Artificial Lake News from Silgad River Water
सिलगाड़ नदी

कोटद्वार: दुगड्डा नगरपालिका की पहल के चलते खोह नदी की सहायक सिलगाड़ नदी में कृत्रिम झील बनाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. नगर पालिका के द्वारा इसके लिए प्रस्ताव भी बना लिया गया है. वहीं, बेंगलुरु से आई टीम ने खोह नदी की सहायक नदी में सर्वे भी पूरा कर लिया है. शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कृत्रिम झील बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. झील बनते ही नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी साथ ही नगर क्षेत्र में व्यापारियों के व्यापार में भी वृद्धि होने की संभावना है.

सिलगाड़ नदी में बनाई जाएगी कृत्रिम झील.

नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान ने बताया कि बेंगलुरु से आई सर्वे की टीम ने सिलगाड़ नदी में चूनाधार और सिमलचौड़ ग्राम सभा के समीप झील बनाने के लिए सर्वे किया है. लेकिन पालिका झील उसी स्थान पर बनाना चाहती है जहां से पालिका की आय में भी बढ़ोतरी हो साथ ही नगर में व्यापार को भी इजाफा मिले.

ये भी पढ़ें: बदहाल स्थिति में थत्यूड़ बाजार की सड़क, PWD और प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

पालिक अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कृत्रिम झील का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा.

Intro:summary दुगड्डा नगर पालिका के द्वारा खोह नदी की सहायक नदी सिलगाड़ नदी में झील बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है, जिसकी बेंगलुरु से आयी टीम ने सर्वे भी कर लिया है, सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही झील का निर्माणकार्य सुरु हो जायेगी, जिससे कि नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होगी और नगर के व्यापार में भी वृद्धि होगी। intro kotdwar दुगड्डा नगरपालिका की अच्छी सोच के चलते खोह नदी की सहायक नदी सिलगाड़ नदी में जल्दी ही झील बनाने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है, नगर पालिका के द्वारा इसके लिए प्रस्ताव भी बना लिया गया है, वही बेंगलुरु से आई टीम ने खोह नदी की सहायक नदी में सर्वे भी पूरा कर लिया शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही जल्द दुगड्डा पालिका क्षेत्र में कृत्रिम झील बनने का रास्ता साफ हो जाएगा, झील बनते ही नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी साथ ही नगर क्षेत्र में व्यापारियों के व्यापार में भी वृद्धि होगी।

Body:वीओ1- वही नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान का कहना है कि झील के लिए अभी सर्वेयर बेंगलुरु से आये थे, तो उनको हमने नदी दिखाई जिसमें उन्होंने दो जगह पर झील बनाने के लिए सर्वे की है, एक चुनाधार के समीप और दूसरा सिंबलचौड ग्राम सभा के समीप भी झील बनाने के लिए सर्वे किया, लेकिन पालिका ने उनसे यही कहा कि हम झील उस जगह पर बनाना चाहते हैं कि जिससे कि पालिका की भी आय में बढ़ोतरी हो, और नगर के व्यापार में भी इजाफा हो, वही कहा कि दुगड्डा एक ऐतिहासिक नगरी है लेकिन जब से शिक्षा के स्तर में कमी आई है, अच्छी नहीं है लोग यहां से प्लान कर रहे हैं उसका भी बहुत प्रभाव व्यापार पर पड़ा है तो नगरपालिका यही चाहती है कि यहां पर एक कृतिम झील बन जाती है तो उसका असर व्यापार पर भी पड़ेगा और व्यापार में भी इजाफा होगा नगर पालिका की आय में भी बढ़ोतरी होगी। बाइट भावना चौहान नगर पालिका अध्यक्षा दुगड्डा फीड रिपोर्टर एप से भेजी गई है

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.