ETV Bharat / state

उत्तराखंड में भी यूपी की तर्ज पर महिलाओं को 20% चुनाव में भागीदारी देने की मांग

author img

By

Published : Jan 14, 2022, 8:00 AM IST

प्रदेश कांग्रेस सचिव शांति रावत ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर महिला कार्यकर्ताओं को टिकटों में 20% की भागीदारी दिए जाने का आग्रह किया है.

Uttarakhand mahila congress
20% चुनाव में भागीदारी देने की मांग.

देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने भी उत्तरप्रदेश की तर्ज पर महिला कार्यकर्ताओं को टिकटों में पूरी भागीदारी दिए जाने की पार्टी नेतृत्व से अपेक्षा है. ऐसे में शांति रावत ने आलाकमान से उत्तराखंड में 20% महिला कार्यकर्ताओं को टिकट देने की मांग की है.

प्रदेश कांग्रेस सचिव शांति रावत ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 फीसदी की भागीदारी दिए जाने के अपने वादे पर खरा उतरने पर हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया है. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपील की है कि उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर टिकटों में 20% की भागीदारी दी जाए. शांति रावत का कहना है कि प्रदेश में पार्टी के महिला प्रदेश पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन किए हुए हैं, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि उन आवेदनों पर पार्टी नेतृत्व अवश्य विचार करेगा.

पढ़ें- वसीम रिजवी की जेल में कटी रात, कोर्ट में आज फिर से होगी जमानत पर सुनवाई

शांति रावत का कहना है कि प्रियंका गांधी के 'मैं लड़की हूं मैं भी लड़ सकती हूं', के नारे को आधार बनाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने भी महिला कार्यकर्ताओं को टिकटों में पूरी भागीदारी दिए जाने की पार्टी नेतृत्व से आग्रह और अपेक्षा की है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द आने वाली है. ऐसे में कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने भी शीर्ष नेतृत्व से उत्तर प्रदेश की तर्ज पर टिकटों में 20 फीसदी की भागीदारी दिए जाने का आग्रह किया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.