ETV Bharat / state

देहरादून: नाबालिग का किया अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार

author img

By

Published : Mar 28, 2020, 11:11 AM IST

देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

dehradun news today
नाबालिग से छेड़छाड़.

देहरादून: राजधानी की थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार रात जोगीवाला से गिरफ्तार किया है. इन दोनों आरोपियों पर एक नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप है. पीड़ित लड़की की मां ने 26 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि दो लड़के उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं.

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: मुंबई से लौटा था शख्स, होम क्वॉरेंटाइन से किया गया आइसोलेटेड

पीड़ित लड़की की मां जब आरोपी लड़कों के घर पहुंची तो वो लड़की को छोड़कर भाग गए. तहरीर के आधार पर दोनों लड़कों के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कियाा. पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.