देहरादून: प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के मैदानी जनपदों में विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपद में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से वाहन चलाते समय विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. जिससे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में आज ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. वहीं प्रदेश के मैदानी जनपदों में सुबह के वक्त कोहरा स्थानीय निवासियों की परेशानियां बढ़ा सकता है.
पढ़ें: हड़ताल पर बोले परिवहन मंत्री, चक्का जाम नहीं है कोई समाधान
वहीं बात करें राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य पहाड़ी और मैदानी जनपदों की तो आज राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य सभी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं दिन के वक्त शीतलहर के बीच गुनगुनी धूप खिली रहेगी. प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 24º सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07º सेल्सियस रहेगा.
विभिन्न इलाकों में आज का तापमान...