ETV Bharat / state

मसूरी में संयुक्त कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

author img

By

Published : Sep 7, 2021, 4:37 PM IST

मसूरी में गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएम को भेजा गया.

मसूरी में संयुक्त कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन,

मसूरी: संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम उत्तराखंड द्वारा मसूरी में विकास निगम के बाहर गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा 13 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम मसूरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया.

मसूरी गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी नियमितीकरण किए जाने के संबंध में मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि निगम में कर्मचारियों की सेवाओं को देखते हुए मानवीय आधार पर पारिवारिक भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम में रिक्त पदों के सपेक्ष विनियमितीकरण की कार्रवाई की जाए.

वर्तमान कोरोना महामारी के चलते दोनों निगमों को पर्यटन के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है. कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है. वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भुगतान के लिए दोनों निगमों में 50-50 करोड़ की धनराशि दी जाए. दोनों निगमों का एकीकरण करते हुए उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित किया जाए.

पढ़ें: उपनल कर्मियों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ

गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ दोनों निगमों के कर्मचारी संगठन द्वारा समय-समय पर लंबित मांगों का निस्तारण किया जाए. संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को लेकर पॉजिटिव रवैया नहीं अपनाती तो कर्मचारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.