देहरादून: शहरी निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 30 करोड़ 88 लाख 48 हजार नौ सौ पचास रुपए की संस्तुति चतुर्थ वित्त आयोग के तहत की गई है. इसी संबंध में आज वित्त सचिव अमित नेगी ने आदेश भी जारी कर दिया है.
दरअसल, उत्तराखंड की चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के तहत ट्रंचिंग ग्राउंड की स्थापना और सुदृढ़ीकरण किया जाना है. वहीं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मद्देनजर राज्य सरकार ने शहरी निकायों के लिए 30 करोड़ 28 लाख की किश्त जारी की है, जिस पर राज्यपाल ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है.
ये भी पढ़ें: जागर सम्राट बनेंगे स्वास्थ विभाग के ब्रांड एंबेसडर, क्षय रोग नियंत्रण में निभाएंगे अहम भूमिका
किस जिले को कितना मिला ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए--
1)- नगर पालिका परिषद नंदप्रयाग के लिए 72 लाख 81 हजार.
2)- नगर पालिका परिषद महुआ खेड़ा गंज 1 करोड़ 16 लाख 38 हजार.
3)- नगर पालिका परिषद सितारगंज के लिए 2 करोड़ 61 लाख 28 हजार.
4)- नगर पालिका परिषद श्रीनगर को 4 करोड़ 60 लाख 82 हजार.
5)- नगर पालिका नौगांव को 1 करोड़ 67 लाख 44 हजार.
6)- नगर पालिका नानकमत्ता 1 करोड़ 54 लाख 42,700.
7)- नगर पालिका पीना पिरान कलियर 1 करोड़ 95 लाख 75,400.
8)- नगर पालिका नंदप्रयाग 61 लाख 19,100.
9)- नगरपालिका गजा 55 लाख 45,200.
10)- नगर पालिका लमगांव 60 लाख 9,900.
11)- नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी 1 करोड़ 16 लाख 20,350.
12)- नगर पालिका चिन्यालीसौड़ 81 लाख 99,000.
13)- नगर पालिका घनसाली 51 लाख 68,250.
14)- नगर पालिका गैरसैण 85 लाख 87,350.
15)- नगरपालिका कालाढूंगी 45 लाख 21,600.
16)- नगर पालिका डीडीहाट 1 करोड़ 5 लाख 99,750.
17)- नगर पालिका थराली 53 लाख 26,650.
18)- नगरपालिका तिलवाड़ा 40 लाख 90 हजार.
19)- नगर पालिका उखीमठ 75 लाख 45,600.
20)- नगर पालिका परिषद दुगड्डा 39 लाख 57,000.
21)- नगर पालिका परिषद टनकपुर क्लस्टर 2 करोड़ 11 लाख 47,300.
22)- नगर पालिका सतपुली 47 लाख 97,900.
23)- नगर पालिका शक्तिगढ़ 62 लाख 46 हजार.
24)- नगर पालिका परिषद धारचूला 83 लाख 47,500.
24)- नगरपालिका चमियाला 46 लाख 14,300.
25)- नगर पालिका गंगोलीहाट 53 लाख 97,600.
26)- नगर पालिका परिषद चंपावत 2 करोड़ 21 लाख 17,500.
यानी कि कुल 30 करोड़ 28 लाख 48,950 रुपए की किश्त जारी की गई है.