ETV Bharat / state

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Nov 13, 2020, 8:30 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया. इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया.

कांग्रेस
कांग्रेसियों ने प्रथम प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: कांग्रेस पार्टी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में समाज निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों की योगदान विषय पर गोष्ठि का आयोजन किया गया. गोष्ठी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने विचार रखें. गौरतलब है कि हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती मनाई जाती है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके द्वारा किए गए त्याग और योगदान पर हम सब को गर्व है. उन्होंने प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और आधुनिक भारत की जो आधारशिला रखने में योगदान दिया, उससे सब भारतवासी कृतज्ञ हैं. पंडित जवाहरलाल नेहरू के पंचशील के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को शांति का संदेश देते हैं.

ये भी पढ़ें: दीपावली पर गेंदे के फूलों से हुआ बदरी विशाल का श्रृंगार, मां लक्ष्मी की होगी विशेष पूजा

प्रीतम सिंह ने कहा कि नेहरू ने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में समाजवाद, लोकतंत्र में नियोजन का नया प्रयोग किया था, जिससे पूरे विश्व को नई दिशा मिली. पंडित नेहरू ने पूरे विश्व में भारत के विकास का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया था, इसलिए आज भी उन्हें पूरे विश्व में मिश्रित अर्थव्यवस्था का जनक माना जाता है.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया. इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.