ETV Bharat / state

दुनिया की सबसे खतरनाक दौड़ के लिए रवाना हुईं ताशी-नुंग्शी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

author img

By

Published : Aug 22, 2019, 11:56 AM IST

Updated : Aug 22, 2019, 2:19 PM IST

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिजी में होने जा रही दुनिया की सबसे खतरनाक दौड़ के लिए देहरादून की जुड़वां बहनें ताशी-नुंग्शी को रवाना कर दिया है साथ ही देश का नाम रोशन कर वापस लौटने की कामना भी की है. फिजी में 9 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक चलने वाले इस इको चैलेंज-2019 के नाम से आयोजित होने वाली इस एडवेंचर रेस में 30 देशों की 67 टीमें भाग ले रही हैं.

खतरनाक रेस के लिए ताशी-नुग्शी रवाना

देहरादून: दुनिया की सबसे खतरनाक दौड़ में शामिल होने के लिए एशिया महाद्वीप से चुनीं गई मशहूर पर्वतारोही जुड़वां बहनें ताशी-नुंग्शी आज रवाना हो गईं. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को सुबह दोनों बहनों को हरी-झंडी दिखा कर रवाना किया. इसके साथ ही ऋषिकेश से राफ्टिंग के महारथी प्रवीन भी फिजी में होने वाली इस सबसे खतरनाक एडवेंचर रेस के लिए चुना गया है. इसके साथ ही सीएम ने इस एडवेंचर रेस के लिए ताशी-नुंग्शी को शुभकामनाएं दीं और देश का नाम रोशन कर वापस लौटने की कामना की.

बता दें, फिजी में 9 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक चलने वाले इस इको चैलेंज-2019 के नाम से आयोजित होने वाली इस एडवेंचर रेस में 30 देशों की 67 टीमें भाग ले रही हैं. 675 किलोमीटर की इस एडवेंचर रेस में 12 खतरनाक एडवेंचर एक्टिविटी होंगी. यह सभी एक्टिविटी फिजी देश के घने जंगलों, पहाड़ों, नदियों और समुद्र के जरिए होंगी.

  • दुनिया मुश्किल चोटियों पर फतह कर चुकी मालिक बहनों (ताशी व नुंग्शी) को विश्व की मुश्किल एवं खतरनाक एडवेंचर रेस में प्रतिभाग के लिए शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/ZaMXaDoOTu

    — Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) August 22, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें- खतरनाक स्पोर्ट्स और एडवेंचर के लिए तैयार हो रही दून की ये जुड़वा बहनें

बता दें, इस रेस की मेजबानी प्रसिद्ध एडवेंचर्स बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं. उत्तराखंड से ताशी के नेतृत्व में 4 सदस्यों की टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है. इस टीम के मैनेजर रिटायर कर्नल बीएस मलिक हैं.

Intro:Note-- फ्लैग ऑफ के फोटो Mail से भेजे हैं।

एंकर- दुनिया की सबसे खतरनाक दौड़ में शामिल होने के लिए एशिया महादीप से चुनी गई मशहूर पर्वतारोही जुड़वा बहने ताशी नुग्शी आज रवाना हो गयी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने आज सुबह दोनो बहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर दिया। ताशी-नुग्शी जुड़वा बहनों के साथ ऋषिकेश से राफ्टिंग में महारथ रखने वाले प्रवीन भी फिजी देश मे होने वाली इस सबसे खतरनाक एडवेंचर रेस के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री ने आज इन सभी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए देश का नाम रोशन करने की कामना की।

Body:वीओ- गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दुनिया की सबसे खतरनाक एडवेंचर रेस इको चैलेंज में प्रतिभाग करने के लिए जा रही उत्तराखंड की मशहूर पर्वतारोही जुड़वा बहने ताशी और नुंग्शी की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस प्रतियोगिता के लिए दोनों बहनों को शुभकामनाएं दी और देश का नाम रोशन कर वापस लौटने की कामना की।

क्या है Amazon worlds thoughest race---

आपको बता दें कि फिजी देश में 9 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक चलने वाले इस इको चैलेंज- 2019 के नाम से आयोजित होने वाली इस एडवेंचर रेस में 30 देशों की 67 टीमें भाग ले रही हैं। 675 किलोमीटर की इस एडवेंचर रेस में 12 खतरनाक अडवेंचरस एक्टिविटी होंगी। और यह सभी एक्टिविटी फिजी देश के घने जंगलों, पहाड़ों, नदियों और समुद्र के जरिए होंगी। इस रेस की मेजवानी प्रसिद्ध एडवेंचर्स बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं। उत्तराखंड से ताशी के नेतृत्व में 4 सदस्यों की टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इस टीम के मैनेजर रिटायर कर्नल बीएस मालिक है।

Conclusion:
Last Updated : Aug 22, 2019, 2:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.