ETV Bharat / state

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, हुए कई तरह के कार्यक्रम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन के मौके पर देहरादून में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नके दीर्घायु होने की कामना की.

author img

By

Published : Jun 19, 2019, 6:10 PM IST

राहुल गांधी का जन्मदिन.

देहरादून: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. इसी कड़ी में देहरादून स्थित उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर 12 पाउंड का केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की.

राहुल गांधी का जन्मदिन.

बता दें कि कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. इस दौरान प्रदेश मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 से अधिक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके अपने तरीके से राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया. साथ ही मुख्यालय के गेट के बाहर स्टॉल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया और राहुल गांधी के जन्मदिन की खुशियां मनाई.

पढ़ें: श्रद्धालुओं को ठग रहे हेली कंपनी के ट्रैवल एजेंट, आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों को लगाया लाखों का चूना

वहीं, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने राहुल गांधी को उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राहुल गांधी दीर्घायु हो और उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भविष्य में दोबारा अपना परचम लहराए.

Intro: कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने करीब 12 पाउंड का केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करके खुशियां मनाई। वहीं इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 40 से अधिक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके अपने तरीके से राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेसजनों ने मुख्यालय के गेट के सामने स्टॉल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया,और राहुल गांधी के जन्मदिन की खुशियां मनाई।
summary- कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला इस दौरान प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से जन्मदिन मनाकर एकजुटता का परिचय दिया।

Body: इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जो सिंह बिष्ट ने कहा कि राहुल गांधी अपने जीवन के 49 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं सभी कांग्रेसी उन्हें इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राहुल गांधी दीर्घायु हो। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी भविष्य मे दोबारा अपना परचम लहरायेगी। सभी कार्यकर्ता अपने जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां मना रहे हैं, कुछ तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित किए साथ ही रक्तदान शिविर लगाकर और राहगीरों को शपथ दिला कर उनके जन्मदिन की खुशियां बांटी ।उनका जन्म दिवस मनाने के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए धरातल पर काम शुरू करेंगे ताकि कांग्रेस का ऐतिहासिक वैभव दोबारा लौट सकें।

बाईट-जोत सिंह बिष्ट,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष

Conclusion:गौरतलब है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.