ETV Bharat / state

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में सादगी से मना अगस्त क्रांति दिवस, खोला गया नेहरू वार्ड

author img

By

Published : Aug 9, 2020, 6:47 PM IST

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जिला जेल में आज बड़ी ही सादगी के साथ अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया. इस मौके पर जेल के नेहरू वार्ड को खोला गया.

august-revolution-day-celebrated-with-simplicity-in-almoras-historic-prison
अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में सादगी से मना अगस्त क्रांति दिवस

अल्मोड़ा: भारत छोड़ो आन्दोलन की 78वीं वर्षगांठ और अगस्त क्रांति के मौके पर ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा की जेल में आज आजादी के वीर सपूतों को याद किया गया. इस बार कोरोना के कारण बेहद ही सादगी से अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया. इससे पहले हर साल काफी धूमधाम के साथ यह कार्यक्रम मनाया जाता था.

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर साल भर के बाद आज जिला कारागार को आम जन के लिए खोला गया. इस दौरान डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, प्रशासन और जेल के अधिकारियों ने आजादी के वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया.

पढ़ें- हल्द्वानी: लोकपाल नियुक्ति पर संजीव चतुर्वेदी ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

बता दें कि अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल आजादी के आन्दोलनों की गवाह रही है. जिला जेल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत, विक्टर मोहन जोशी सहित आजादी के कई वीर सपूत बंदी रहे. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम से यहां नेहरू वॉर्ड भी बनाया गया है. नेहरू वार्ड में नेहरू पुस्तकालय और रसोई है.

पढ़ें- अदरक को मिला इफको की नैनो कॉपर का साथ, जल्द किसानों तक पहुंचेगी दवा

नेहरू वार्ड में जवाहर लाल नेहरू की चारपाई, लोटा, थाली, कुर्सी और चरखे को रखा गया है. अल्मोड़ा जिला जेल में सुरक्षा कारणों के चलते नेहरू वार्ड में जाना मना है. आम जनता के लिए केवल अगस्त क्रांति के दिन जेल के नेहरू वार्ड को खोला जाता है. स्थानीय जनप्रतिनिधि और जनता स्थानीय जेल को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की लगातार मांग कर रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.