ETV Bharat / city

बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सदस्यता अभियान पर जोर देने का किया आह्वान

काशीपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान अनिल गोयल ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान पर जोर देने का आह्वान किया.

author img

By

Published : Aug 4, 2019, 7:16 AM IST

बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

काशीपुर: मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएगा, उसे सक्रिय माना जाएगा.

बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक.

बैठक में अनिल गोयल ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. साथ ही कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसका सदस्यता अभियान सतत प्रक्रिया है. जो भी कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएगा, उसे सक्रिय माना जाएगा. प्रदेश में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. फिलहाल साढ़े पांच लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं.

पढ़ें: तेज बारिश से गिरी घर की छत, मां समेत दो बच्चे दबे

वहीं, बैठक से पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद राजकुमार सेठी, संदीप चौधरी, रवि गोला, रजत सिद्धू, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे.

Intro:Summary- आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जहां प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है तो वही भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल आपने कुमाऊं दौरे पर निकल पड़े हैं। इसी के तहत जसपुर होते हुए आज वह काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने का मंत्र स्थानीय पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को दिया।

एंकर- भाजपा के उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का आज काशीपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। देहरादून से भाजपा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जगह-जगह बैठक लेने अपने कुमाऊं प्रवास पर निकले अनिल गोयल देहरादून से हल्द्वानी जाते समय जसपुर होते हुए काशीपुर पहुंचे थे।
Body:वीओ- भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का आज प्रथम बार काशीपुर आगमन पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अनिल गोयल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा में चल रहे सदस्यता अभियान के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया हैे जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाए जा सकें। उन्होंने कहा कि आज सरकार व संगठन में तालमेल के कारण प्रदेश में विभिन्न योजनाएं धरातल पर कार्य कर रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब इन्वेस्टर्स सम्मिट के माध्यम से 16 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट प्रदेश में आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। तीन तलाक विधेयक पास होने पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
बाइट- अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री, भाजपाConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.