ETV Bharat / bharat

राष्ट्रपति चुनाव : पूर्व पीएम देवगौड़ा से मिलीं मुर्मू, जेडीएस ने की समर्थन की घोषणा

author img

By

Published : Jul 10, 2022, 9:36 PM IST

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रविवार को कर्नाटक में थीं. इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद और विधायकों से मुलाकात की. मुर्मू पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से भी मिलीं. देवगौड़ा ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की.

Murmu arrives in Bengaluru to seek support
देवगौड़ा ने की मुर्मू के समर्थन की घोषणा

बेंगलुरु : राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रविवार को यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुर्मू निजी जेट विमान से यहां पहुंची थीं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया और उन्हें एक शॉल, मैसूर 'पेटा' (पगड़ी) और माला पहनाई.

fff
भाजपा नेताओं के साथ मुर्मू

बाद में, मुर्मू एक होटल में गईं, जहां उन्होंने भाजपा के विधायकों और सांसदों को संबोधित किया तथा उनका समर्थन मांगा. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने आज बेंगलुरु में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की. मुर्मू सीएम बोम्मई और बीजेपी नेताओं के साथ देवेगौड़ा के आवास पर पहुंची थीं. उस समय एचडी कुमारस्वामी और बीजेपी नेता भी मौजूद थे. तब जेडीएस ने मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा की. मुर्मू ने पूर्व में भी गौड़ा से बात कर उनकी पार्टी का समर्थन मांगा था.

पढ़ें- मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.