ETV Bharat / bharat

11 अप्रैल : कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना

आज ही के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी. एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी रखा गया. इसके साथ ही अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना भी आज ही के दिन हुई थी. जानें आज के दिन पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा...

author img

By

Published : Apr 11, 2020, 7:11 AM IST

today-history-of-11th-april
कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन

नई दिल्ली : भारत के इतिहास में राजनीतिक रूप से 11 अप्रैल के दिन का बहुत महत्व है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई थी. एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी रखा गया.

देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म.

1919 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना.

1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया.

1930 : ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया.

1964 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित.

1970 : अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना.

1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी.

1983 : बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को ऑस्कर अवार्ड.

1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी.

2010 : पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु.

2011 : भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज' के लिए पुलित्जर सम्मान.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.