ETV Bharat / bharat

नौसेना दिवस : वॉर मेमोरियल पर सैनिकों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति, और PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

आज भारतीय नौसेना दिवस है. इस मौके पर तीनों सेनाओं के प्रमुख नई दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल गए और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पीएम मोदी ने नौसैनिकों को शुभकामनायें दी. जानें पूरा विवरण...

author img

By

Published : Dec 4, 2019, 8:51 AM IST

Updated : Dec 4, 2019, 5:56 PM IST

etvbharat
नौसेना दिवस

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना आज 48वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पीएम मोदी ने नौसैनिकों को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह समेत अन्य सैन्य अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

नौसेना दिवस पर नेशनल वॉर मेमोरियल में कार्यक्रम

राष्ट्रपति कोविंद के कार्यालय से जारी ट्वीट में लिखा गया, 'देश को सभी सैनिकों की प्रतिबद्धता पर गर्व है.'

president kovind on navy day
नौसेना दिवस पर राष्ट्रपति कार्यालय का ट्वीट

उपराष्ट्रपति नायडू ने नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम को सराहनीय बताते हुए बुधवार को नौसेना दिवस के अवसर पर शुभकामनायें व्यक्त की.

नायडू ने ट्वीट किया, 'नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों, अधिकारियों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आप देश की सागर सीमाओं और सागर संपदा के सजग प्रहरी हैं.'

venkaiah naidu on navy day
उपराष्ट्रपति सचिवालय का ट्वीट

आंतरिक विपत्ति के समय भी राहत कार्यों में नौसेना के उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, 'आपदा के समय में भी राहत और पुनर्वास कार्य में आपकी भूमिका सराहनीय रही है. आपकी राष्ट्र निष्ठा प्रेरणा का स्रोत है.'

ये भी पढ़ें: 48वां भारतीय नौसेना दिवस : देखें ईटीवी भारत की विशेष प्रस्तुति

पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी.

  • On Navy Day, we salute our courageous navy personnel. Their valuable service and sacrifice have made our nation stronger and safer. pic.twitter.com/AVe6rMIZkF

    — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2019 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी नौसेना दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा, 'अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश को सुरक्षित बनाने वाले सभी नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं. नौसेना पर हमें नाज़ है.'

Intro:Body:Conclusion:
Last Updated : Dec 4, 2019, 5:56 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.