12वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही यमुना में लगाई छलांग - मथुरा छात्रा सुसाइड
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-14824054-thumbnail-3x2-image-new.jpg)
मथुरा में नए यमुना पुल से 12वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही यमुना में छलांग लगा कर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह छात्रा का शव यमुना से बाहर निकाला गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्रा बाजार से सामान लेने के लिए कहकर बुधवार को घर से निकली थी. खोजबीन के दौरान देर शाम छात्रा की चप्पल परिजनों को यमुना पुल पर पड़ी हुई मिली, जिसे देखकर परिजनों को आशंका हुई कि उसने यमुना में छलांग लगाई है. गुरुवार सुबह यमुना पुल से 100 मीटर की दूरी पर उसका शव गोताखोरों ने यमुना से बाहर निकाला.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:20 PM IST