प्रियंका गांधी ने किया घायल महिला का प्राथमिक उपचार - लखनऊ समाचार

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By

Published : Oct 20, 2021, 7:32 PM IST

लखनऊ: आगरा जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के गोमती नगर में हादसे की शिकार महिला को प्राथमिक उपचार देने के लिए अपने काफिले को रोका. इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से उस महिला का प्राथमिक उपचार किया. बता दें कि कांंग्रेस नेता प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ आगरा के लिए रवाना हुईं. बुधवार को दोपहर में प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ में रोक दिया गया था. वो लखनऊ से आगरा जा रही थीं. प्रियंका गांधी को इस तरह से रोके जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई थी. इसके बाद लखनऊ पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था और उनको अपने साथ पुलिस लाइन लेकर गयी थी. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को पर कहा कि कानून से खेलने की इजाजत किसी को नहीं है. पुलिस लाइन पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस लाइन में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद सरकार ने प्रियंका गांधी को लखनऊ जाने की इजाजत दे दी और प्रियंका गांधी समेत चार लोग आगरा के लिए रवाना हो गए.

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.