ETV Bharat / state

भाजपा काशी क्षेत्र के साथ पूर्वांचल के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा - उत्तर प्रदेश समाचार

भाजपा ने शुक्रवार देर शाम को काशी क्षेत्र के साथ पूर्वांचल के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बधाई दी. भाजपा की ओर से जारी सूची में वाराणसी के अशोक चौरसियो को क्षेत्र महामंत्री बनाया गया है.

भाजपा.
भाजपा.
author img

By

Published : Nov 21, 2020, 2:53 AM IST

वाराणसीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के वाराणसी दौरे के बाद शुक्रवार देर शाम काशी क्षेत्र के साथ पूर्वांचल के भाजपा पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गयी. पदाधिकारियों के नाम घोषणा होने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के लेटर पैड पर पदाधिकारियों की सूचना जारी की गयी. सूचना में नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी.

पदाधिकारियों के नाम
गंगापार से अमरनाथ यादव, मिर्जापुर से दिलीप पटेल, प्रयागराज से कमलेश कुमार, गाजीपुर से सरोज कुशवाहा, गंगापार से निर्मला पासवान, प्रयागराज से अवधेश गुप्ता, चंदौली से रमेश जायसवाल और सुलतानपुर से संत बक्स सिंह चुन्नू को क्षेत्र उपाध्यक्ष चुना गया.

वाराणसी से अशोक चौरसिया बने महामंत्री
झांसी महानगर से रत्नाकर को क्षेत्र महामंत्री संगठन, वाराणसी से अशोक चौरसिया, कौशांबी से संतोष पटेल और सुलतानपुर से सुशील त्रिपाठी को क्षेत्र महामंत्री बनाया गया. इसके अलावा सम्बंधित क्षेत्रों से क्षेत्र मंत्री, क्षेत्र कार्यालय मंत्री, क्षेत्र कोषाध्यक्ष, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी और क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य चुने गये.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.