ETV Bharat / state

शाहजहांपुर: जिला प्रशासन ने तेज की शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद - स्मार्ट सिटी

यूपी के शाहजहांपुर को हाल ही में नगर निगम का दर्जा दिया गया है. जिसके बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह नगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जुट गए हैं. उनका कहना है कि सरकार से इसके लिए बजट आवंटित हो चुका है और शीघ्र ही इस दिशा में कार्य कराया जाएगा.

etv bharat
जिला प्रशासन ने तेज की शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद
author img

By

Published : Jan 18, 2020, 6:06 AM IST

Updated : Sep 4, 2020, 3:10 PM IST

शाहजहांपुर: जिले के नगर निगम बनने के बाद उसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने अतिक्रमण हटाने सहित सड़कों को चौड़ा करने के सख्त निर्देश दिए.

जिला प्रशासन ने तेज की शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद.

स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू

  • डीएम इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक एस चन्नप्पा सहित नगर के अधिकारियों ने नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर के मुख्य मार्गों का पैदल निरीक्षण किया.
  • निरीक्षण के दौरान सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए.
  • इसके साथ ही सड़कों को चौड़ा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है.
  • इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने के सख्त निर्देश भी दिए.

जिलाधिकारी का कहना है कि नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शासन से बजट रिलीज हो चुका है और जल्द ही शाहजहांपुर स्मार्ट सिटी बन जाएगा. स्मार्ट सिटी बनने के बाद नगर निगम में रहने वालों को सभी स्मार्ट सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.

Intro:स्लग-स्मार्ट सिटी
एंकर- शाहजहांपुर के नगर निगम बनने के बाद उसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है । जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का जायजा लिया। और अतिक्रमण हटाने सहित सड़कों को चौड़ा करने के सख्त निर्देश दिए गए। Body:दरअसल देर शाम डीएम इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक एस चन्नप्पा सहित नगर निगम के अधिकारियों ने नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर के मुख्य मार्गों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए। साथ ही सड़क को चौड़ा करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि नगर निगम को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शासन से बजट रिलीज हो चुका है। और जल्द ही शाहजहांपुर नगर स्मार्ट सिटी बन जाएगा। स्मार्ट सिटी बनने के बाद नगर निगम मैं रहने वालों को सभी स्मार्ट सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी । इस दौरान जिला प्रशासन ने अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने के सख्त निर्देश भी दिए।
बाईट- इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी शाहजहांपुरConclusion:जिला प्रशासन का कहना है कि जिले को सत्र में नगर निगम बनाया गया है जिसके बाद स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बहुत बड़ा बजट शाहजहांपुर को मिल चुका है अब सड़कों को चौड़ा करने और अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है जल्द ही शाहजहांपुर नगर के स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हो जाएगा

संजय श्रीवास्तव ईटीवी भारत शाहजहांपुर 94 15 15 2485
Last Updated : Sep 4, 2020, 3:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.