संतकबीरनगर: पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए प्रदेश भर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत संत कबीर नगर जिले में वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अभियान में जिलाधिकारी और सदर विधायक ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया. वहीं लोगों से भी अपील की ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें.
वन महोत्सव अभियान की हुयी शुरुआत:
- आज पूरे प्रदेश भर में वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया है.
- यह अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा.
- इसके तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा.
- ग्राम पंचायतों की मदद से पूरे जिले में 27 लाख पौधे लगाए जाएंगे.
वन महोत्सव अभियान की आज शुरुआत की गई है और लोगों से यह अपील की जाती है कि इस अभियान में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं.
-रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी संत कबीर