ETV Bharat / state

रायबरेली: 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग, प्रियंका भी होंगी शामिल

author img

By

Published : Jan 13, 2020, 5:30 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST

रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाऊस में 16 से 19 जनवरी तक प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस शिविर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी.

etv bharat
चार दिनों तक चलेगा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर.

रायबरेली: जिले के भुएमऊ गेस्ट हाऊस में 16 जनवरी से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम होने जा रहा है. कार्यक्रम में 37 जिलों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. चार दिवसीय कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी.

चार दिनों तक चलेगा कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर.

चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
जिले का भुएमऊ गेस्ट हाऊस में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की निगरानी में प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

जिलाध्यक्ष समेत शहर अध्यक्ष रहेंगे शामिल
कार्यक्रम में इन जिलों के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सत्तारुढ़ दल भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच बेहतर ढंग से रखने की कवायद पर जोर दिया जाएगा.

जनमानस स्थापित करने पर होगा जोर
पार्टी के पदाधिकारियों को बेहतर ढंग से आम जनमानस से संवाद स्थापित करने और प्रभावी तरीके से उनसे जुड़े मुद्दों को उठाने के मकसद से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण दो चरणों में होगा. पहले 16 और 17 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें:- चार दिवसीय दौरे पर रायबरेली जाएंगी प्रियंका गांधी, जिला और शहर टीम को देंगी ट्रेनिंग

Intro:रायबरेली:प्रियंका के मंथन से निकलेंगी प्रदेश कांग्रेस की राह,बीजेपी से आर पार की लड़ाई पर होगा जोर

13 जनवरी 2020 - रायबरेली

रायबरेली का भुएमऊ गेस्ट हाऊस एक बार पुनः कांग्रेस के राजनीतिक मंथन का गवाह बनने जा रहा है।पार्टी महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी की निगरानी में रायबरेली की सरजमीं पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकमत होकर भविष्य की राह तलाशने जुटेंगें। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में यूपी कांग्रेस की दिशा व दशा तय करने के मकसद से इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।यही कारण है कि 4 दिवसीय इस कार्यक्रम में न केवल प्रियंका गांधी खुद शिरकत करेंगी साथ ही कयास लगाएं जा रहे है कि 16 जनवरी से अगले 4 दिनों तक भुएमऊ में डेरा डालेंगी।

Body:रायबरेली कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जिलों के कांग्रेसियों के लिए 16 जनवरी से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कार्यक्रम तय हुआ है। कार्यक्रम में इन जिलों के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान सत्तारुढ़ दल भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच बेहतर ढंग से रखने की कवायद पर जोर दिया जाएगा।

2022 आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद दावा करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी कहते हैं कि प्रियंका जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है सूबे की जनता इस बात से भलीभांति वाकिफ है और यही कारण है अब पार्टी आर-पार की लड़ाई का मन बना चुकी है। किसी भी सूरत में सत्तारूढ़ दल द्वारा प्रदेश की जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में पार्टी के पदाधिकारियों को बेहतर ढंग से आम जनमानस से संवाद स्थापित करने और प्रभावी तरीके से उनसे जुड़े मुद्दों को उठाने के मकसद से इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा किया जा रहा है जिसके 2 चरण में होने की उम्मीद है पहले 16 - 17 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश व 18 - 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के शामिल होंगे।

Conclusion:विगत कुछ माह से पार्टी के अंदर प्रियंका गांधी की लगातार बढ़ती सक्रियता से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जोश देखा जा रहा है यही कारण है कि अब संगठन को धार देकर आर पार की लड़ाई के लिए तैयार किया जाएगा।दरअसल पूरे उत्तर प्रदेश में एकमात्र रायबरेली ही ऐसी सीट रही है जिसमें 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था और बीते वर्ष 2019 में भी एक ऐसे ही शिविर का आयोजन भुएमऊ में किया जा चुका है।

बाइट : पंकज तिवारी - जिलाध्यक्ष - कांग्रेस

प्रणव कुमार - 7000024034
Last Updated : Sep 17, 2020, 4:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.