ETV Bharat / state

इलाहाबाद संग्रहालय में आज भी जीवित नजर आते हैं पंडित नेहरू...

author img

By

Published : Nov 14, 2019, 2:18 PM IST

Updated : Nov 14, 2019, 2:39 PM IST

इलाहाबाद संग्रहालय में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से जुड़ी कई यादें आज भी सुरक्षित रखी हैं. इस संग्रहालय में नहरू के जीवन की कई दुर्लभ तस्वीरें रखी है. ये तस्वीरें यहां आने वाले पर्यटकों को पंडित नेहरू से रूबरू कराती हैं.

इलाहाबाद संग्रहालय में पंडित नेहरू की यादें.

प्रयागराज: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का संगमनगरी से खासा जुड़ाव रहा है. उन्होंने यहीं से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और देश के पहले प्रधानमंत्री बने. प्रयागराज के आनंद भवन और इलाहाबाद संग्रहालय में आज भी उनकी यादों से जुड़ी कई चीजें सुरक्षित रखी हैं.

इलाहाबाद संग्रहालय में पंडित नेहरू की यादें.

यहां हैं नेहरू के जीवन की कई दुर्लभ तस्वीरें
इलाहाबाद संग्रहालय की दीवारों पर टंगी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बचपन की तस्वीरें, उनकी राजनीतिक सभा, शादी समारोह और उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें यहां आने वाले पर्यटकों को पंडित नेहरू से रूबरू कराती हैं.

संग्रहालय के निदेशक ने दी जानकारी
इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद संग्रहालय एक मात्र संग्रहालय है, जहां पंडित नेहरू की दुर्भल तस्वीरें और उनसे जुड़ी हर यादे संजोकर रखी गई हैं.

संग्रहालय में जीवित नजर आते हैं पंडित नेहरू
इस संग्रहालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की लिखे हुए पत्र, निमंत्रण पत्र, उनके शादी के कार्ड, विदेशों में मिले गिफ्ट और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से मिली डॉक्टरेट की डिग्री भी रखी हुईं है. इस संग्रहालय में आज भी पंडित जवाहरलाल नेहरू जीवित नजर आते हैं.

जन्मस्थली का घर मॉडल है खास
नेहरू वीथिका के इंचार्ज वामन बनखेड़े ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म प्रयागराज के मीरगंज इलाके में 14 नवंबर को हुआ था. मीरगंज में भी पंडित जवाहरलाल नेहरू का घर स्थित है.

मीरगंज वाला घर चौड़ीकरण और अतिक्रमण की वजह से गिर गया. इसलिए इलाहाबाद संग्रहालय में उसी घर मॉडल तैयार कर वीथिका में रखी गई है. जिससे लोग नेहरू की जन्मस्थली से रूबरू हो सकें. इस वीथिका में नेहरू जी की कई दुर्लभ तस्वीरें सुरक्षित हैं.

इसे भी पढ़ें- नेहरू स्मारक पुस्तकालय के पुनर्गठन पर कांग्रेस नाराज, कर्ण सिंह ने सुनायी खरी-खोटी

Intro:प्रयागराज: पंडित जवाहरलाल नेहरू की बचपन से लेकर दुर्लभ तस्वीरों से सजी है इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू वीथिका

7000668169
जन्मदिवस पर स्टोरी

प्रयागराज: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का संगमनगरी से खासा जुड़ाव रहा है. यहीं से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर देश पहले प्रधानमंत्री बने. आज भी आनंद भवन और इलाहाबाद संग्रहालय में उनके यादों से जुड़ी चीजे सुरक्षित रखी हुईं हैं. इलाहाबाद संग्रहालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की बचपन से लेकर उनकी राजनीतिक सभा और शादी समारोह जैसी कई दुर्भल तस्वीरों से संग्रहालय की दीवारें आज भी उनकी जीवनी को दर्शाती हैं. संग्रहालय में आने वाले पर्यटक को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि नेहरू जी के शुरू से तस्वीरे देखकर उनके जीवन परिचय से रूबरू हो रहें है. इलाहाबाद संग्रहालय में नेहरू जी के बचपन से लेकर उनकी अंतिम यात्रा तक की तस्वीरे और शादी के कार्ड जैसे तमान स्मृति संग्रहालय में सुरक्षित है.

Body:डॉक्टर की डिग्री से लेकर निमंत्रण पत्र तक है सुरक्षित

इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद संग्रहालय एक मात्र संग्रहालय है जहां पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की दुर्भल तस्वीरे और उनसे जुड़ी हर यांदे संजोय कर रखी हुई हैं. पूरे उत्तर भारत में इलाहाबाद संग्रहालय एम मात्र संग्रहालय जहां पर नेहरू वीथिका देखने को मिलेगा. पंडित जवाहरलाल नेहरू की लिखे हुए पत्र, निमंत्रण पत्र, उनके शादी के कार्ड, विदेशों में मिले गिफ्ट और नेहरू जी के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ली गई डॉक्टरेट की डिग्री आज रखी हुईं है. नेहरू जी के याद बानी गैलेरी में आज भी पंडित जवाहरलाल नेहरू जीवित नजर आते हैं.

Conclusion:जन्म स्थली का घर मॉडल है खास

नेहरू वीथिका के इंचार्ज वामन बनखेड़े ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म प्रयागराज के मीरगंज इलाके में 14 नवंबर को हुया था. इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मस्थली का घर मीर गंज में स्थित था. लेकिन कुछ समय बाद आनंद भवन और स्वाराज भवन का निर्माण हुआ. मीरगंज का घर चौड़ीकरण और अतिक्रमण की वजह से गिर गया और इसलिए लोगों को दिखाने के लिए इलाहाबाद संग्रहालय में उसी घर मॉडल तैयार कर वीथिका में रखी गई है. जिससे लोग नेहरू जी जन्मस्थली घर से रूबरू हो सकें. इस वीथिका में नेहरू जी के एक साल से लेकर जवानी,बुढ़ापे और राजनीतिक सभाएं जैसी तस्वीरे सुरक्षित है.

बाईट-1- डॉक्टर सुनील गुप्ता, निदेशक इलाहाबाद संग्रहालय
बाईट-2- वामन बनखेड़े, नेहरू वीथिका इंचार्ज

Last Updated : Nov 14, 2019, 2:39 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.