प्रयागराजः हाईकोर्ट प्रशासन ने अपने 26 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है. इसी के तहत उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल को उप निबंधक पद से प्रोन्नत कर संयुक्त निबंधक बनाया गया है.
ये हुए प्रोन्नत
महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत अधिकारियों में संयुक्त निबंधक सत्येंद्र मिश्र व सुनील कुमार-II को निबंधक, उप निबंधक राजेश्वरी मनोरमा, हर गोविंद दास, रमेश कुमार सोनकर-II व बृजेश कुमार शुक्ल को संयुक्त निबंधक, सहायक निबंधक दिनेश श्रीवास्तव (लखनऊ), अरविंद श्रीवास्तव (लखनऊ), राजेश कुमार पांडेय, अशोक कुमार-III, इंद्रकांत शुक्ल व आनंद पांडेय (लखनऊ) को उपनिबंधक, अनुभाग अधिकारी नगमा रिजवी (लखनऊ), अनिल कुमार कुशवाहा, रामनरेश मौर्य, जितेंद्र पांडेय, अरविंद कुमार कुशवाहा व मनोज कुमार को सहायक निबंधक, समीक्षा अधिकारी अजितेश कुमार, संदीप श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी (लखनऊ), विजय कुमार (लखनऊ), नम्रता शर्मा, लालमणी पटेल, आशीष सिंह (लखनऊ) व शिवानी अग्रवाल (लखनऊ) को अनुभाग अधिकारी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ेंः "मैं आप से क्षमा चाहता हूं" कहकर सीओ ने क्यों जोड़े हाथ...देखें वीडियो
इन्होंने दी बधाई
उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक निरंजन संयुक्त सचिव विजयानंद द्विवेदी, सहायक सचिव गवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश गौतम, आकांक्षा पांडेय, वक़ार आलम, सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्र, मोहम्मद आज़म, सचिंद्र नाथ,आदिल शमीम, मिठाईलाल सोनकर, अशोक भास्कर व अखिलेश कुमार ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है.