ETV Bharat / state

राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी, GRP ने किया गिरफ्तार

author img

By

Published : Sep 3, 2022, 11:11 AM IST

Updated : Sep 3, 2022, 11:38 AM IST

नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में महिला रेलयात्री के साथ उसी कोच की दूसरी बर्थ पर सफर कर रहे एक व्यक्ति छेड़खानी की (Woman molested in Rajdhani Express). महिला ने बताया कि आरोपी व्यक्ति नशे में धुत था.

Etv Bharat
Woman molested in Rajdhani Express

चंदौलीः तमाम प्रयासों के बावजूद राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेन भी महिलाएं महफूज नहीं है. नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में महिला रेलयात्री के साथ उसी कोच की दूसरी बर्थ पर सफर कर रहे एक व्यक्ति ने छेड़खानी की (Woman molested in Rajdhani Express). महिला का आरोप है कि कानपुर से ट्रेन खुलने के बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करने की. पीड़िता ने इसकी ऑन ड्यूटी स्कार्ट से शिकायत की. वहीं ट्रेन के डीडीयू जंक्शन (दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन) पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ द्वारा आरोपी को ट्रेन से उतार लिया गया. महिला के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पीड़ित महिला के अनुसार, शुक्रवार को गाड़ी संख्या 12314 डाउन (नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस) के कोच संख्या B-1 में एक महिला यात्रा कर कर रही थी. महिला का आरोप है कि ट्रेन कानपुर स्टेशन से चलने के बाद उसी कोच की बर्थ संख्या 12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में उसके साथ छेड़खानी की. महिला यात्री ने बताया कि उसने इसकी शिकायत ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से की.

ये भी पढ़ेंः फेसबुक फ्रेंड ने महिला से हड़पे 10 लाख, रेप के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी

इसके बाद देर रात करीब 01:23 बजे ट्रेन के डीडीयू जंक्शन पर पहुंची, जहां जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को अटेंड किया और महिला से पूछताछ की. इस दौरान महिला यात्री ने पूरी घटना जीआरपी और आरपीएफ को बताई. इसके बाद महिला के तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस सम्बंध में जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में बर्थ संख्या -12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य ने महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया, जिसमें महिला के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः पत्नी ने नहीं दिए शराब के लिए पैसे तो पिता ने मासूम बेटी को कुएं में फेंका, मौत

Last Updated : Sep 3, 2022, 11:38 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.