मथुरा: वृंदावन में लगातार पॉलीथीन का प्रयोग जारी है. जिसके खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने नगर के कई क्षेत्र में अभियान चलाकर पॉलीथीन जब्त किया. वहीं कई लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया.
- मथुरा वृंदावन नगर निगम के कर प्रभारी श्री गोपाल वशिष्ठ, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को नगर में पॉलीथीन जब्त अभियान की शुरुआत की.
- नगर आयुक्त के निर्देशन पर नगर में चलाए पॉलीथीन के खिलाफ अभियान के तहत अनाज मंडी, छिपी गली, बनखंडी, किशोरपुरा आदि क्षेत्रों में दुकानों पर छापे मारेमारी की.
- इसमें बनखंडी निवासी राजू से 1000 का जुर्माना और राधा निवास निवासी एक अन्य व्यापारी से 500 का जुर्माना वसूला.
- वहीं इस बीच नगर निगम के कर्मचारियों ने खुले में कूड़ा फेंकने पर सख्ती बरतते हुए 2 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला.