ETV Bharat / state

मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में आस्था की डुबकी

author img

By

Published : Jan 14, 2021, 10:33 AM IST

मथुरा के विश्राम घाट पर मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया. गरीब असहाय लोगों को दान पुण्य भी किया गया. इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में आस्था की डुबकी
मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में आस्था की डुबकी

मथुरा: कान्हा की नगरी मथुरा के विश्राम घाट पर मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया. गरीब असहाय लोगों को दान पुण्य भी किया गया. मकर संक्रांति के पर्व पर यमुना नदी के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखाई दी. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में आस्था की डुबकी.

यमुना नदी में आस्था की डुबकी
मकर संक्रांति के पर्व पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने सूर्य की पहली किरण के साथ स्नान किया. दूरदराज से आए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करते नजर आ रहे हैं. मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दान पुण्य और गरीब असहाय लोगों को गर्म कपड़े, खिचड़ी, चावल भी दिए गए हैं.

पुरोहित करा रहे पूजा पाठ
दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान कर रहे हैं, तो वहीं यमुना नदी के किनारे तीर्थ पुरोहित अपने श्रद्धालुओं को पूजा पाठ भी करा रहे हैं. कहा जाता है कि मकर सक्रांति के दिन यमुना नदी में स्नान करने से और गरीब असहाय लोगों को सामग्री दान पुण्य करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. नए साल की शुरुआत और पहला पर्व मकर सक्रांति बड़े धूमधाम से के साथ मनाया जा रहा है.

महिला श्रद्धालु पिंकी ने बताया साल का पहला त्योहार मकर सक्रांति पर यमुना नदी में स्नान करके मंदिरों में दान पुण्य किया जाता है. आज अपने परिवार के साथ यहां आकर यमुना नदी में स्नान किया और पूजा पाठ भी की है. ठंड भी बहुत पड़ रही है आज घना कोहरा है.

पारुल चतुर्वेदी तीर्थ पुरोहित ने बताया मकर संक्रांति के पर्व पर यमुना नदी में स्नान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और गरीब असहाय लोगों को दान पुण्य किया जाता है. जिसमें चावल की खिचड़ी ऊनी वस्त्र भेंट किए जाते हैं. साल का पहला पर्व मकर संक्रांति मनाया जाता है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.