ETV Bharat / state

राज्यमंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान, बोले- भारत हमारा स्वर्ग है, अमेरिका पाताल लोक तो अफ्रीका है नरक

author img

By

Published : May 11, 2022, 7:56 AM IST

Updated : May 11, 2022, 9:44 AM IST

अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले श्रम और सेवा योजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विश्व को भारत ने चलाया, गोवर्धन नाथ ही चलाएंगे. गोवर्धन गिरिराज जी ने ही हमें विश्व चलाने की शक्ति दी है.

राज्यमंत्री रघुराज सिंह
राज्यमंत्री रघुराज सिंह

मथुरा: प्रदेश के श्रम और सेवा योजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह मंगलवार को गोवर्धन पहुंचे. जहां उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की. इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एक विवादित बयान दिया. रघुराज सिंह ने कहा कि हमारा भारत देश स्वर्ग है, जबकि अमेरिका पाताल लोक और अफ्रीका नरक लोक है.

मीडिया से बातचीत करते राज्यमंत्री रघुराज सिंह.

राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि भारत स्वर्ग लोक है. इस पर कोई संदेह नहीं, वेदों में भी इसका उल्लेख है. विश्वकर्मा भगवान सोने की लंका बनाने के बाद विश्राम के लिए सात समंदर पार अमेरिका गए थे, इसलिए वह पाताल लोक है. उन्होंने कहा कि विश्व को भारत ने चलाया, गोवर्धन नाथ ही चलाएंगे. गोवर्धन गिरिराज जी ने ही हमें विश्व चलाने की शक्ति दी है.

राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि मैं ब्रज का एक छोटा सा कण हूं, ब्रज का काफी विस्तार है. इटावा तक का क्षेत्र ब्रज में आता है. गोवर्धन गिरिराजजी की कृपा से मंत्री बना हूं. गोवर्धन-मथुरा मार्ग के निर्माण पर राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित हो गए थे. अब विकास कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है. इसके लिए हमें सिर्फ 6 महीने दीजिए.

इसे भी पढे़ं- 'बुर्का बैन' की विवादित बयान पर बीजेपी ने रघुराज सिंह को जारी किया 'कारण बताओ' नोटिस

Last Updated : May 11, 2022, 9:44 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.