ETV Bharat / state

Weather Condition in UP : प्रयागराज में रहा 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान, जानिए सात दिनों का अनुमान

author img

By

Published : Apr 15, 2023, 1:59 PM IST

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार आने वाले सात दिनों तक मौसम सूखा रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान मैं वृद्धि दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में शनिवार को 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : गर्मी का प्रकोप उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले का सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इन दिनों तेज धूप निकलने के साथ ही दिन में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल रही हैं. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आने वाले सात दिनों का मौसम शुष्क रहेगा.बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है.

प्रमुख शहरों का तापमान
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आसमान साफ रहा. तेज धूप खिली, दिन धूल भरी हवाएं चलती रहीं. अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. दिन में तेज रफ्तार धूल भरी हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. अधिकतम तापमान 39.5डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आगरा में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आगामी सात दिनों तक मौसम सूखा रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : Karnataka assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले शरद पवार ने की एनसीपी नेताओं के साथ बैठक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.