ETV Bharat / state

धूल भरी आंधी के साथ पानी गिरने की चेतावनी, तापमान में आई गिरावट

लखनऊ में मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों मे 21 मई तक धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. हल्की बारिश होने के कारण प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है.

author img

By

Published : May 19, 2022, 3:12 PM IST

तापमान में आई गिरावट
तापमान में आई गिरावट

लखनऊ: प्रदेशवासी इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कुछ स्थानों पर सुबह और शाम के समय आंधी चलने के साथ ही हल्की बारिश होने से फौरी तौर पर राहत मिली है. लेकिन यह राहत कुछ समय की ही है. पानी गिरने के कुछ ही घंटों बाद उमस वाली गर्मी ज्यादा परेशान कर रही है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 21 मई तक धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. हल्की बारिश होने के कारण प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है.

प्रमुख शहरों के तापमान: राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे. अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: कानपुर में पाकिस्तानी नागरिक ने राम जानकी मंदिर बेचा, खरीदार ने तोड़कर बनाया होटल, नोटिस जारी

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगरा में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न होने के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 21 मई तक धूल भरी आंधी चलने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.