ETV Bharat / state

UP Weather Update : सोमवार को आसमान रहेगा साफ, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में सोमवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं 22 फरवरी तक जारी रहेंगी.

author img

By

Published : Feb 21, 2022, 11:36 AM IST

etv bharat
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तापमान सामान्य है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है. रविवार से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही है. इन हवाओं के चलने से दिन के तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पश्चिमी हवाएं 22 फरवरी तक जारी रहेंगी. वहीं आने वाली 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

राजधानी लखनऊ में रविवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रही. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

प्रमुख शहरों के तापमान-

कानपुर नगर- महानगर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है.

गोरखपुर- शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसी- शहर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है.

प्रयागराज- शहर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठ- शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

आगरा- शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य है. आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो कि 22 फरवरी तक जारी रहेगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.