ETV Bharat / state

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, आगे भी सताएगी ठंड

author img

By

Published : Jan 31, 2021, 12:10 PM IST

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अगले 2 फरवरी तक कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा. उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

lucknow news
उत्तर भारत में ठंड.

लखनऊ : प्रदेश वासियों को कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसर नहीं मिलने वाले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के शुरुआती दिन गलन भरे रहने वाले हैं. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा. वहीं घना कोहरा छाये रहने की संभावना बनी हुई है. रविवार तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे और शीत लहर के कारण ठंड में बढ़ोतरी नजर आई.

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह जबरदस्त घने कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. घने कोहरे के कारण रविवार की सुबह विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिसका असर यातायात के साधनों पर लगातार पड़ रहा है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड और हिमांचल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश में गलन और शीतलहर बढ़ रही है. पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही है. दिन भर शुष्क हवाएं चलने से दिन के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार को उत्तर प्रदेश का इटावा जिला सबसे सर्द रहा जहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

जानिए, रविवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान-

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ05.020.0
कानपुर06.018.0
मुजफ्फरनगर05.018. 0
वाराणसी05.016.0
बांदा06.018.0
गोरखपुर05.015.0
आगरा06.019.0
अलीगढ़06.019.0
मेरठ06.018.0
झांसी06.015.0
प्रयागराज06.018.0

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया प्रदेश में अगले 2 फरवरी तक कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा. उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.