ETV Bharat / state

आध्यात्मिक विभूतियों को यूपी गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

author img

By

Published : Jan 9, 2021, 10:35 AM IST

लखनऊ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की तरफ से यूपी महोत्सव-2020 की 15वीं सांस्कृतिक संध्या में आयोजित संत समागम में अनेक आध्यात्मिक विभूतियां यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किये गए.

मंच पर उपस्थित आध्यात्मिक विभूतियां.
मंच पर उपस्थित आध्यात्मिक विभूतियां.

लखनऊ: यूपी महोत्सव की 15वीं सांस्कृतिक संध्या समारोह में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से कई आध्यात्मिक विभूतियों को सम्मानित किया गया. प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने डाॅ. आशीष गुप्ता के संयोजन में संत समागम में अध्यात्मिक विभूतियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया. इस दौरान सांसद अशोक बाजपेयी भी उपस्थित रहे.

इन आध्यात्मिक विभूतियों का हुआ सम्मान

समारोह में आचार्य मगन मिश्रा, संत ज्ञानी महाराज, संत भरतदास महाराज, संत बाल व्यास, संत प्रबोधानन्द गिरी, संत शिवा नन्द, संत अवधेषानन्द, संत अमृतदास, संत राजेन्द्र त्रिवेदी, साध्वी रंगीता मणि, संत राजेशस्वरा नन्द, संत श्री 1008 स्वामी गोविन्दाचार्य महाराज, संत श्री 108 महंत उमाकान्त महाराज, संत जगदाचार्य शंख वाले बाबा, संत ज्ञानेष महाराज, संत सन्तोष दास महाराज, संत ज्ञानेश्वरानन्द महाराज, संत अशोकानंद महाराज को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट ने सम्मानित किया.

IAS रविशंकर गुप्ता के सुपुत्र रूद्र रविशंकर का आध्यात्मिक ज्ञानार्जन

कार्यक्रम में सोहम डिवाइन मिडब्रेन एकेडमी की निदेशक अर्चना शंकर के पटु शिष्य रूद्र ने आध्यात्मिक शक्ति द्वारा आंखों पर कई परतों की पट्टियां बांधकर बिना देखे पढ़ना-लिखना और बिना देखे रंग-बिरंगे गुब्बारों का रंग बताकर उनको भेद कर हजारों दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया.

समारोह में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि जनता और दुकानदारों के विशेष आग्रह पर यूपी महोत्सव को आगामी 11 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है. जिसका समय यथावत रहेगा.

कार्यक्रम के संचालक विनोद सिंह ने बताया कि महोत्सव में श्याम काल के समय साधु समागम आध्यात्मिक जानकारी देने के लिए साधु उन्हें एक मंच पर आकर सनातन धर्म के बारे में बताया. इसके संबंध में यूपी महोत्सव की तरफ से उन्हें यूपी गौरव से सम्मानित किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.