लखनऊ: श्री राम जन्मभूमि में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा समझ में भाग लेने के सवाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग हमेशा से ही धार्मिक रहे हैं. हम दिखावा नहीं करते और PDA ही हमारे भगवान हैं यानी कि पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक. समाज के इन्हीं लोगों के अधिकारों को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश भर में होने वाली यात्रा (Samajwadi Party's PDA Yatra ) का आगाज बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया.
- — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024
">— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024
अगले 17 दिन तक यह यात्रा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाएगी. जहां समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के नेता गांव-गांव में लोगों से संपर्क करेंगे. अलाव पर लोगों के साथ चर्चा की जाएगी और उत्तर प्रदेश सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बातचीत की जाएगी. लखनऊ में प्रेस कांफ्रेस के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पर अनेक गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा कि हम समाजवादी पार्टी लोग हमेशा से धार्मिक रहे हैं और धर्म परायणता का पालन करते रहे हैं. मगर उत्तर प्रदेश के वर्तमान हालात में हम पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों और समाज के शोषित वर्गों को ही अपना भगवान मानते हैं.
-
बाराबंकी दौरा pic.twitter.com/iSFhyGFgqt
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">बाराबंकी दौरा pic.twitter.com/iSFhyGFgqt
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024बाराबंकी दौरा pic.twitter.com/iSFhyGFgqt
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए यात्रा लोगों से जुड़ेगी. इस यात्रा से संविधान की रक्षा की जाएगी. समाजवादी पार्टी संविधान पार्टी है. किसान नौजवान दुखी है. उसके पास कोई रास्ता नहीं. योगी आदित्यनाथ की सरकार युवाओं को डिलीवरी, वेटर की नौकरी देगी. जब हमारी सरकार आएगी तो युवाओं को उनके बायोडाटा के अनुरूप नौकरियां दी जाएगी. विधानसभा सदन में विधायकों के लिए केवल एक याचिका की सीमा तय करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सदन को मुख्यमंत्री चला रहे हैं.
-
उप्र में फ़िल्म सिटी का जुमला तो न जाने कब सच होगा लेकिन भाजपा सरकार की ‘छुट्टा सांड’ नीति की वजह से एक्शन फ़िल्म का जोखिमभरा रोमांच जनता अब न केवल सरेआम देख रही है बल्कि चाहे-अनचाहे उसका हिस्सा बनने के लिए मजबूर भी है। अब तो भाजपा सरकार इस ‘सांड-द्वंद्व’ पर टिकट लगाने की सोच रही… pic.twitter.com/haTCvVxKOK
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">उप्र में फ़िल्म सिटी का जुमला तो न जाने कब सच होगा लेकिन भाजपा सरकार की ‘छुट्टा सांड’ नीति की वजह से एक्शन फ़िल्म का जोखिमभरा रोमांच जनता अब न केवल सरेआम देख रही है बल्कि चाहे-अनचाहे उसका हिस्सा बनने के लिए मजबूर भी है। अब तो भाजपा सरकार इस ‘सांड-द्वंद्व’ पर टिकट लगाने की सोच रही… pic.twitter.com/haTCvVxKOK
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024उप्र में फ़िल्म सिटी का जुमला तो न जाने कब सच होगा लेकिन भाजपा सरकार की ‘छुट्टा सांड’ नीति की वजह से एक्शन फ़िल्म का जोखिमभरा रोमांच जनता अब न केवल सरेआम देख रही है बल्कि चाहे-अनचाहे उसका हिस्सा बनने के लिए मजबूर भी है। अब तो भाजपा सरकार इस ‘सांड-द्वंद्व’ पर टिकट लगाने की सोच रही… pic.twitter.com/haTCvVxKOK
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 17, 2024
अखिलेश ने मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि 56 में 46 वाली सूची कहां है. साड़ की वजह से जान गई है. इस पर गौर नहीं किया जा रहा है. सरकार जवाब नहीं दे रही. सदन मुख्यमंत्री. समाजवादी लोग पुराने धार्मिक हैं. पीडीए में भगवान हैं. मायावती की तारीफ करने और उनका जन्मदिन की शुभकामना देने को लेकर कहा कि अगर मैं किसी की तारीफ करूं और वह बुरा मान जाए, तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं.
समाजवादी पार्टी की यात्रा में होगी अलाव पर चर्चा: समाजवादी पार्टी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती के नेतृत्व में या यात्रा चलेगी. इस पीडीए यात्रा का आगाज बुधवार को हुआ है. यह यात्रा 1 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान अलाव पर चर्चा होगी. इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी राजेंद्र चौधरीके अलावा प्रमुख नेता मौजूद रहे.