लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस में खाली पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी. आने वाले दिनों में 5623 पदों पर दारोगा भर्ती की जाएगी, जिसे वर्ष 2020 में पूरा कर लिया जाएगा. इसी के साथ आरक्षी जेल वार्डन, आरक्षी घुड़सवार, फायरमैन प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित तमाम पदों पर भर्ती की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- कानपुर के शिवा ने बनाई 'मल्टीपरपज की चेन, कम कीमत में मिलेंगे कई सारे फायदे
5623 पदों पर दारोगा भर्ती
49,568 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के परिणाम जारी किए गए हैं. वहीं आने वाले दिनों में 5623 पदों पर दारोगा भर्ती की जाएगी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के अनुसार दारोगा भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है. जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी. वर्ष के अंत तक सभी पदों पर भर्ती को पूरा कर लिया जाएगा.
सीएम योगी के शासनकाल में अब तक कुल 13,7253 पदों पर भर्ती
दारोगा भर्ती के साथ-साथ 3,638 पदों पर आरक्षी जेल वार्डन, 102 पदों पर आरक्षी घुड़सवार, 2065 पदों पर फायरमैन (पुरुष) की भर्ती भी की जाएगी. सीएम योगी के शासनकाल में अब तक कुल 13,7253 पदों पर भर्ती की गई है, जिसमें दारोगा के 4,346 पदों पर भर्ती की गई है.