ETV Bharat / state

महिला दिवस पर लाखों महिलाओं के साथ मार्च करेंगी प्रियंका, 2024 का करेंगी आगाज - 2024 के चुनाव का आगाज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक बार फिर यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रदेश भर से एक लाख महिलाओं के भाग लेने की संभावना है. बेगम हजरत महल स्थित परिवर्तन चौक से यह महिला मार्च शुरू होगा. महिला दिवस पर इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी अभी से 2024 के चुनाव का आगाज करेगी.

congress  Lucknow latest news  etv bharat up news  लाखों महिलाओं के साथ मार्च करेंगी प्रियंका  महिला दिवस  2024 का करेंगी आगाज  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  यूपी की राजधानी लखनऊ  2024 के चुनाव का आगाज  प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी

author img

By

Published : Mar 7, 2022, 3:15 PM IST

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक बार फिर यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रदेश भर से एक लाख महिलाओं के भाग लेने की संभावना है. बेगम हजरत महल स्थित परिवर्तन चौक से यह महिला मार्च शुरू होगा. महिला दिवस पर इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी अभी से 2024 के चुनाव का आगाज करेगी.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला दिवस पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों महिलाएं जुड़ेंगी. लखनऊ के 1090 चौराहा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. सिकंदरबाग स्थित उदा देवी की प्रतिमा तक पैदल मार्ग होगा. इसके बाद प्रियंका गांधी लाखों महिलाओं के साथ जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचेंगी और यहीं पर कार्यक्रम का समापन हो जाएगा.

प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा

इसे भी पढ़ें - पीठासीन अधिकारी पर दूसरे का वोट डालने का आरोप, बाहुबली धनंजय सिंह ने मजिस्ट्रेट से की शिकायत

कांग्रेस पार्टी में सोमवार को इस कार्यक्रम को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है. नेता आपस में बैठक कर कार्यक्रम को फाइनल टच दे रहे हैं. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की 161 महिला प्रत्याशी भी आएंगी. इसके अलावा देशभर में कांग्रेस की जो भी महिला विधायक और सांसद हैं वे भी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.