लखनऊ: तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमत जारी कर दी है. हालांकि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान जरूर छू रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि लगभग एक महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने रहने के बाद पिछले कुछ दिनों में कुछ पैसों की गिरावट देखी गई. वहीं आज बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम कल की भांति जस के तस बने हुए हैं. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां आज मंगलवार को पेट्रोल के दाम 98.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.35 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.
पेट्रोल-डीजल के दाम कब कम होंगे? इस सवाल का जवाब केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने दे दिया है. संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर बहुत संवेदनशील है और आने वाले महीनों में लोगों को कुछ राहत मिलेगी.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं और स्थिर हो रही हैं. निकट भविष्य में किसी राहत की उम्मीद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत संवेदनशील है. मुझे लगता है कि आने वाले महीनों में राहत मिलेगी.”
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
आगरा | 98.38 | 89.10 |
लखनऊ | 98.62 | 89.35 |
वाराणसी | 99.46 | 90.13 |
गोरखपुर | 98.67 | 89.39 |
मेरठ | 98.39 | 89.12 |
सहारनपुर | 99.50 | 90.14 |
रायबरेली | 99.04 | 89.73 |
बरेली | 98.74 | 89.45 |
अलीगढ़ | 98.80 | 89.47 |
प्रयागराज | 98.57 | 89.31 |
सुलतानपुर | 102.96 | 91.37 |
फतेहपुर | 75.55 | 65.52 |
पेट्रोल की कीमतों में 60 प्रतिशत हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 प्रतिशत होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होते हैं. ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.
SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक (HP Price) लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं
हर दिन अपडेट होते हैं. पेट्रोल-डीजल के रेट
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.