ETV Bharat / state

लखनऊ: लंबित मांगों को लेकर नगर निगम संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी - लखनऊ ताजा समाचार

राजधानी लखनऊ में लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा लालबाग मुख्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे.

etv bharat
लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन.
author img

By

Published : Dec 11, 2019, 7:51 PM IST

लखनऊ: लंबित मांगों को लेकर बुधवार को निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. संयुक्त मोर्चा का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सरकार और नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है. कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है और एरियर, पेंशन जैसी तमाम समस्याएं आज भी बनी हुई हैं. इनके निराकरण के लिए प्रशासन स्तर पर कई बार वार्ता की गई, तमाम बिंदुओं पर सहमति भी बनाई गई लेकिन स्थिति वैसी ही बनी हुई है. कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार व आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

लखनऊ नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन.

नगर निगम के मुख्यालय पर कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन

लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन के क्रम में बुधवार को नगर निगम लालबाग मुख्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. सरकार, शासन एवं नगर निगम से प्रशासन स्तर पर लंबित मांगों से नाराज सैकड़ों कर्मचारी नारेबाजी कर रहे हैं. संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं से बार-बार शासन प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद उनका निराकरण नहीं किया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों द्वारा कई बार चर्चा की गई, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है.

कर्मचारियों के शोषण का आरोप

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है. कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. भविष्य निधि का लेखा-जोखा पूरा नहीं किया गया है. इसके साथ अन्य कई तरह की प्रमुख मांगे हैं जिनको लेकर धरना दिया जा रहा है. संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे. इस दौरान कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है.

Intro:लंबित मांगों को लेकर आज निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों द्वारा संयुक्त मोर्चा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के प्रति सरकार और नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, वेतन, एरियर, पेंशन जैसी तमाम समस्याएं आज भी बनी हुई है। इनके निराकरण के लिए प्रशासन स्तर पर कई बार वार्त्ता की गई, तमाम बिंदुओं पर सहमति भी बनाई गई लेकिन आज भी स्थिति जैसे कि वैसे ही बनी हुई है। इन्होंने कार्य बहिष्कार व आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Body:लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन के क्रम में आज नगर निगम लालबाग मुख्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।सरकार, शासन एवं नगर निगम प्रशासन स्तर पर लंबित मांगों से नाराज सैकड़ों कर्मचारी नारेबाजी कर रहे है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं से बार-बार शासन प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद उनका निराकरण नहीं किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों द्वारा कई बार चर्चा की गई, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

कर्मचारियों का लगातार किया जा रहा शोषण
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। भविष्य निधि का लेखा-जोखा पूरा नहीं किया गया है। इसके साथ अन्य कई तरह की प्रमुख मांगे हैं जिनको लेकर आज धरना दिया जा रहा है।

धरने के दौरान ही बनेगी आगे की रणनीति
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है।

बाईट_01 चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री

नगर निगम प्रशासन पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लंबित मांगों को लेकर शासन और प्रशासन को समय-समय पर अवगत भी करा दिया गया है। कर्मचारियों की समस्याएं पहले की तरह ही बनी हुई है।

बाईट_02, आनन्द वर्मा,

नगर निगम कर्मचारियों को भुगतान से लेकर कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समय-समय पर पत्राचार के माध्यम से प्रशासन को अवगत भी कराया गया है। कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर कई बार वार्ता की गई। सहमति भी बनी लेकिन आज भी उन बिंदुओं को अमल में नहीं लाया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आज उन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन चलाए जाएगा। कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

Conclusion:नगर निगम मुख्यालय की लेटलतीफी के चलते हैं विभागीय कर्मचारी व संविदा कर्मचारियों के तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों के एरियर और पेंशन भुगतान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। संविदा कर्मचारियों का समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते लगातार पिछले काफी लंबे समय से धरना प्रदर्शन और आंदोलन चलाए जा रहा है। आज इसी के विरोध में नगर निगम प्रशासन के तमाम कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त मोर्चा का गठन करने के बाद सांकेतिक धरने पर बैठे हुए हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.